hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे को लेकर LG सक्सेना की पोस्ट पर छिड़ा विवाद, विपक्षी दलों ने उठाए सवाल
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे को लेकर LG सक्सेना की पोस्ट पर छिड़ा विवाद, विपक्षी दलों ने उठाए सवाल
राजनीतिदिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे को लेकर LG सक्सेना की पोस्ट पर छिड़ा विवाद, विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

Revoi Editor
Last updated: February 16, 2025 6:55 pm
Revoi Editor
Published: February 16, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 फरवरी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना की X पोस्ट पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है और आम आदमी पार्टी (AAP) सहित अन्य विपक्षी दलों ने एलजी के कृत्य पर सवाल उठाए हैं।

उल्लेखनीय है कि हादसे में पांच बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एलजी सक्सेना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण लोगों के मौत की बात को स्वीकार किया था और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी। हालांकि इसके कुछ ही मिनट बाद उन्होंने अपनी पोस्ट में संशोधन किया और मौत होने की बात को डिलीट करने के साथ घटना को केवल दुर्भाग्यपूर्ण बता दिया।

LG जिम्मेदारी से भागने में माहिर : AAP

एलजी सक्सेना द्वारा अपनी पोस्ट में संशोधन के बाद ही विपक्षी दलों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। उन्होंने वीके सक्सेना और केंद्र पर हादसे को कमतर आंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। AAP ने तो इसे जिम्मेदारी से बचने की कोशिश बताया है।

ये केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दिल्ली के LG वीके सक्सेना हैं। BJP की केंद्र सरकार और इनके ऊपर दिल्ली के करोड़ों लोगों के सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी से भागने में ये कितने माहिर हैं, इसका सबूत इनका यह ट्वीट है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद घटना के बाद… pic.twitter.com/D3RjKjj8yL

— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2025

आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘ये केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दिल्ली के LG वीके सक्सेना हैं। BJP की केंद्र सरकार और इनके ऊपर दिल्ली के करोड़ों लोगों के सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी से भागने में ये कितने माहिर हैं, इसका सबूत इनका यह ट्वीट है।’

यात्रियों की मौत की बात हटा दी

AAP के बयान में कहा गया, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद घटना के बाद इन्होंने पहले अपने ट्वीट में भगदड़ और यात्रियों के मौत होने की बात स्वीकारी की। इसके बाद अपने आकाओं को बचाने के लिए इन्होंने अपना ट्वीट ही एडिट कर दिया और इसमें यात्रियों के मौत होने की बात ही हटा दी। 15 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और केंद्र सरकार-LG दुख जताना तो दूर, इसे स्वीकार तक नहीं कर रहे हैं। इनकी नाकामी का इससे शर्मनाक नमूना और कुछ नहीं हो सकता है।’

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी साधा निशाना

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी रेलवे अधिकारियों की पोस्ट के साथ वीके सक्सेना के ऑरिजिनल और एडिट ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी पर सवाल उठाया। भगदड़ शनिवार रात करीब 9.55 बजे उस समय मची, जब हजारों यात्री प्लेटफार्म 12, 13 और 14 पर भीड़ जमा हो गए थे, जिनमें से कई लोग महाकुम्भ के लिए प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

You Might Also Like

टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी, जापान के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, आबे के निधन पर जताया शोक
पीएम मोदी शनिवार को गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे, 34200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात
समुद्र में बढ़ी भारत की ताकत : पनडुब्बी INS अरिहंत से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण
यूपी: अब जौनपुर की अटाला मस्जिद पर बढ़ा विवाद, हाईकोर्ट में 9 दिसंबर को होगी सुनवाई, भड़के ओवैसी
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की घोषणा – राजस्थान को जल्द मिलेगा नया सीएम
TAGGED:Controversy eruptsLG Saxena's postNew Delhi railway station accidentopposition parties raise questions
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?