hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के विवादित बोल – ‘हनुमान भगवान नहीं थे, लोगों ने उन्हें भगवान बनाया’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के विवादित बोल – ‘हनुमान भगवान नहीं थे, लोगों ने उन्हें भगवान बनाया’
बॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के विवादित बोल – ‘हनुमान भगवान नहीं थे, लोगों ने उन्हें भगवान बनाया’

Vinayak Barot
Last updated: June 20, 2023 5:24 pm
Vinayak Barot
Published: June 20, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 जून। प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म में कुछ आपत्तिजनक डायलॉग को लेकर पहले ही विवाद जारी था कि अब इसके संवाद लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ल विवादित बयान देकर बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, टीवी चैनल ‘आज तक’ को दिए इंटरव्यू के दौरान से मनोज मुंतशिर ने कहा कि हनुमान भगवान नहीं थे और उनकी भक्ति में इतनी शक्ति थी कि लोगों ने उन्हें भगवान बना दिया। टीवी चैनल यह बात कही।

अनुराग ठाकुर बोले – किसी को भी लोगों की भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं

रामायण पर आधारित बहुभाषी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ सोमवार को देश के कई शहरों में प्रदर्शन किये गए और काठमांडू में सभी हिन्दी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी को भी लोगों की भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर प्रर्दशन

गौरतलब है कि फिल्म को लेकर विवाद बढ़ने के बीच उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दर्शक सड़कों पर उतर आए जबकि मुंबई पुलिस फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के अनुरोध पर उन्हें सुरक्षा देने पर सहमत हो गई।

नेपाल में सभी हिन्दी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक

गौरतलब है कि ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म की उसके संवाद, उसके कुछ पात्रों के चित्रण के लिए आलोचना की जा रही है। नेपाल में फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवादों को लेकर उठे विवाद और फिल्म में माता सीता का उल्लेख “भारत की बेटी” के रूप में किये जाने के बाद ‘आदिपुरुष’ सहित सभी हिन्दी फिल्मों के प्रदर्शन पर सोमवार को रोक लगा दी गई। मुंबई में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिल्म के लेखक और निर्देशक देशभर में हंगामे के बाद फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए तैयार हो गए हैं।

विरोध के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट

प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 340 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को फिल्म का विरोध हुआ है। वहीं अयोध्या में संतों ने फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि फिल्म के संवाद सुनकर खून खौल उठता है। वाराणसी में लोगों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और ओम राउत निर्देशित फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने सिवान में 5,900 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी, जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से करेंगे मुलाकात
एफआईएच प्रो लीग : भारत की शानदार वापसी, पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4-3 से शिकस्त दी
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो बोले – ‘भारत ने हमेशा साथ दिया, हम भी पीएम मोदी की योजनाओं को कर रहे लागू’
मुर्शिदाबाद हिंसा पर सीएम योगी की सख्त टिप्पणी – लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे
TAGGED:Adipurushdialogue writerHanuman was not GodManoj Muntashirpeople made him God
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

COVID-19: US Cong’ timely $900 bn package saves world markets

virendra pandit
virendra pandit
December 22, 2020
Deadlock Continues, Farmers – Centre Another Round of Talks on January 19
અયોઘ્યામાં રામ મંદિર નિર્માણનો શિલાન્યાસ 22 કિલો ચાંદીની ઈંટથી કરવામાં આવશે
કાશ્મીર પર એકતરફી તસવીર દર્શાવી રહ્યું છે અમેરિકન મીડિયા: ભારતીય રાજદૂત હર્ષવર્ધન શ્રૃંગલા
पीएम मोदी ने की पोप फ्रांसिस के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?