1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मोरटक्का से हुई शुरू, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मोरटक्का से हुई शुरू, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मोरटक्का से हुई शुरू, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद

0
Social Share

खंडवा/इंदौर, 26 नवंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह मध्यप्रदेश में चौथे दिन खंडवा जिले के मोरटक्का से प्रारंभ हुयी, जो दस बजे के आसपास मनिहार पहुंचने की संभावना है। श्री गांधी आज ही शाम इंदौर जिले के महू में डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके पहले राहुल गांधी ने कल देर शाम खंडवा जिले में स्थित देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर में स्थित भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। श्री गांधी, श्रीमती वाड्रा और अन्य नेताओं ने ओंकारेश्वर के पास ही नर्मदा मैया की आरती भी की।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राज्य में चौथे दिन आज दिन लगभग साढ़े तीन बजे उमेरिया चौकी से फिर से प्रारंभ होगी। पूर्वान्ह का पड़ाव मनिहार में रहेगा। यात्रा शाम को लगभग छह बजे मायापुर धाम मंदिर बलवाड़ा और फिर महू पहुंचेगी। यात्रा का आज का रात्रि विश्राम इंदौर जिले में ही मारकम लेन के पास दशहरा ग्राउंड रहेगा।

राहुल गांधी की यात्रा इंदौर के बाद उज्जैन और आगरमालवा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए चार दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानुपर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद यह खरगोन और खंडवा जिले से गुजरते हुए इंदौर जिले में प्रवेश कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद इंदौर होते हुए दिल्ली वापस रवाना हो गयी हैं। वे 23 नवंबर की रात्रि में बुरहानपुर पहुंची थीं और 24 व 25 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुयी थीं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code