hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया

Revoi Editor
Last updated: June 8, 2024 4:39 pm
Revoi Editor
Published: June 8, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 जून। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विस्तृत कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मेरे शुरुआती वक्तव्य का अंश —

1. कांग्रेस कार्यसमिति देश-भर में फैले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अथक परिश्रम किया। मैं आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प और परिश्रम के… pic.twitter.com/1515E7gMnl

— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 8, 2024

वेणुगोपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘सीडब्ल्यूसी ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया…राहुल जी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।’

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मुख्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कारण अलग से चिह्नित किया जाना चाहिए, जिसे उन्होंने डिजाइन किया और जिसका नेतृत्व किया। उनकी सोच और व्यक्तित्व को दर्शाने वाली ये दोनों यात्राएं हमारे देश की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ थीं और इसने हमारे लाखों कार्यकर्ताओं और करोड़ों मतदाताओं में आशा और विश्वास का संचार किया।’

LIVE: Press Briefing | Congress Working Committee | New Delhi. https://t.co/cpe5RdqqAN

— Congress (@INCIndia) June 8, 2024

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘राहुल गांधी का चुनाव अभियान एकनिष्ठ, तीक्ष्ण और सटीक था और किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में वही थे, जिन्होंने 2024 के चुनावों में हमारे गणतंत्र के संविधान की सुरक्षा को केंद्रीय मुद्दा बनाया। पांच न्याय-पचीस गारंटी कार्यक्रम, जो चुनाव अभियान में बहुत शक्तिशाली रूप से प्रतिध्वनित हुआ, राहुल जी की यात्राओं का परिणाम था, जिसमें उन्होंने सभी लोगों, विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, दलितों, आदिवासियों, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की आशंकाओं, चिंताओं और आकांक्षाओं को सुना।’

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी ने लोकसभा में विपक्ष का नेता बनना स्वीकार किया है, तो संगठन के प्रभारी कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि वह बहुत जल्द इस पर निर्णय लेंगे। वेणुगोपाल ने कहा, ‘हमारे नेता और कार्यकर्ताओं के जोश के साथ कांग्रेस का पुनरुद्धार शुरू हो गया है। CWC में माहौल चार महीने पहले की तुलना में पूरी तरह से अलग है।’

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘निश्चित रूप से उन्हें (राहुल गांधी) (लोकसभा में विपक्ष का नेता) बनना चाहिए। यह हमारी कार्यसमिति का अनुरोध था। वह निडर और साहसी हैं।’ विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, डीके शिवकुमार और रेवंत रेड्डी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

You Might Also Like

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी का भड़काऊ बयान, कहा – ‘हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे लेकिन…’
‘या तो इमरान खान की हत्या हो जाएगी या…”, पाक मंत्री राणा सनाउल्लाह बोले- गलत दिशा में पहुंची देश की राजनीति
यूपी उपचुनाव : मैनपुरी-रामपुर व खतौली में कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, सपा-भाजपा की टक्‍कर
अरुणाचल प्रदेश में हादसा : अंजॉ जिले में खाई में गिरी ट्रक, तिनसुकिया के 14 लोगों की मौत, 7 अन्य लापता
Indian Army Day: जयपुर में सेना दिवस पर शौर्य का महाकुंभ! सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने जवानों को किया सम्मानित
TAGGED:Congress Working CommitteeCWC passed a resolutionLeader of Opposition in Lok SabhaRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

Revoi Editor
Revoi Editor
May 10, 2026
बॉलीवुड : गोविंदा का नया गाना ‘टन टना टन’ रिलीज, फैंस बोले- आपके जैसा एक्टर…
मोदी के इंजन को बदलने की जरुरत है, इसलिए उन्हें वापस गुजरात भेजें, उद्धव ने किया आह्वान
ऑस्ट्रेलियाई ओपन : गत चैम्पियन सिनर लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में, ज्वेरेव से होगी खिताबी मुलाकात
સોશયલ મીડિયા: શ્રાવણના પહેલા સોમવારે ચંદ્રયાન-2, બીજાએ ટ્રિપલ તલાક, ત્રીજાએ 370-35એ, હવે શું?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?