hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस ने चुनावी बॉण्ड संबंधी बयान को लेकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, जानें क्या कहा…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस ने चुनावी बॉण्ड संबंधी बयान को लेकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, जानें क्या कहा…
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

कांग्रेस ने चुनावी बॉण्ड संबंधी बयान को लेकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, जानें क्या कहा…

Vinayak Barot
Last updated: April 1, 2024 12:55 pm
Vinayak Barot
Published: April 1, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 अप्रैल। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चुनावी बॉण्ड योजना पर की गई ताजा टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बॉण्ड से जुड़े जो आंकड़े सामने आए हैं उनसे भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के ‘घोर भ्रष्टाचार’ का खुलासा हुआ है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि योजना को इस तरह से तैयार किया गया था कि इसका पता ही नहीं चल सके कि राजनीतिक दलों के पास धन कहां से आया और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को इस सुझाव को खारिज कर दिया कि चुनावी बॉण्ड के मुद्दे से उनकी सरकार को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रणाली शत प्रतिशत सही नहीं है और किसी भी कमी को सुधारा जा सकता है। एक साक्षात्कार में उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस मामले पर जश्न मना रहे हैं, उन्हें पछताना पड़ेगा।

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हर दिन प्रधानमंत्री पाखंड की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और बेईमानी की और अधिक गहराई में उतरते जा रहे हैं।” उन्होंने दावा किया, “एक तमिल टेलीविजन चैनल को दिए गए अपने ताज़ा साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने देश से एक बार फिर बहुत बड़ा झूठ बोला है।

उन्होंने कहा कि ‘फंड कहां से आया है, उसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है’ यह सिर्फ़ उनके द्वारा शुरू की गई चुनावी बॉण्ड योजना के कारण ही पता चल रहा है।” रमेश ने आरोप लगाया, “चुनावी बॉण्ड योजना को पूरी तरह से गुप्त रखने के लिए डिज़ाइन किया गया था। दूसरे शब्दों में, प्रधानमंत्री मोदी जनता से यह विवरण छिपाना चाहते थे कि राजनीतिक दलों के पास धन कहां से आया है, और उनका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है।”

You Might Also Like

The Kashmir Files On OTT : सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म
Zakir Hussain Death: शरद पवार और खरगे समेत कई मशहूर हस्तियों ने जाकिर हुसैन के निधन पर जताया शोक, दीं श्रद्धांजलि
भाजपा ने बृजभूषण का टिकट कटा, उनके छोटे बेटे करण भूषण पर जताया भरोसा, रायबरेली से दिनेश प्रताप प्रत्याशी घोषित
लखनऊ अग्निकांड : ‘बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था,’ परिजनों का छलका दर्द. जानें क्या कहा…
बापू और पंडित नेहरू को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, सदैव अटल भी पहुंचे कांग्रेस नेता
TAGGED:COngresspm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?