कांग्रेस की सख्त काररवाई : हावड़ा में ढेरों कैश के साथ पकड़े गए झारखंड के 3 विधायक पार्टी से निलंबित

नई दिल्ली, 31 जुलाई। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार को ढेर सारी नगदी के साथ पकड़े गए झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने रविवार को यह जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा भी मौजूद रहे।

कांग्रेस का आरोप – झारखंड सरकार को गिराने की साजिश रच रही भाजपा

इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के तीन विधायकों के पास से जो पैसे बरामद हुए, वे भाजपा के ऑपरेशन लोटस का हिस्सा हैं।

राजेश ठाकुर ने ठाकुर ने कहा कि सभी ने देखा है कि कैसे सरकारों को गिराने का केंद्र बिंदु अब असम बन गया है। 15 दिनों के ड्रामे के बाद आखिरकार महाराष्ट्र सरकार गिरा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में भी सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो रही है।

जयराम रमेश बोले – भाजपा का ऑपरेशन लोटसहावड़ा में बेनकाब

इस मामले में कांग्रेस नेता जयाराम नरेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, “झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र(E-D) की जोड़ी से करवाया।”

इरफान अंसारी, राजेश कच्छप व नमन बिक्सल की कार से मिली थी ढेरों नकदी

गौरतल है कि शनिवार को झारखंड के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा से विधायक नमन बिक्सल को ढेर सारे कैश के साथ पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया था। हावड़ा में उनकी कार से ढेरों नकद रुपये बरामद किए गए। विधायकों की गाड़ी से बरामद रूपये इतने ज्यादा थे कि पुलिस को इन्हें गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी।

RELATED ARTICLES

Most Popular