hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, अब तक 71 नाम घोषित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, अब तक 71 नाम घोषित
महाराष्ट्रचुनावराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, अब तक 71 नाम घोषित

Revoi Editor
Last updated: October 26, 2024 3:59 pm
Revoi Editor
Published: October 26, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली 26 अक्टूबर। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।

वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने भुसावल से डॉ राजेश तुकाराम मनवालकर, जलगांव जम्मू से डॉक्टर स्वाति संदीप वाकेकर, अकोट से महेश गंगाने, वर्धा से शेखर प्रमोद बाबू शेंडे, सावनर से अनुजा सुनील केदार, नागपुर दक्षिण से गिरीश कृष्णराव पांडव, कामठी से सुरेश यादवराव भुहेर, भंडारा (सु) से पूजा गणेश थावकर, अर्जुनीमोरगांव (सु) से दिलीप वामन बनसोड, आमगांव (एसटी) से राजकुमार लोटूजी पुरम को टिकट दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/77t2qN3KR3

— Congress (@INCIndia) October 26, 2024

वहीं रालेगांव से प्रोफेसर वसंत चिंडुजी पूरके, यवतमाल से अनिल बालासाहेब शंकरराव मांगुलकर, अरनी एसटी से जितेंद्र शिवाजीराव मोघे, उमरखेड सु से साहेबराव दत्ताराव कांबले, जलना से कैलाश किशनराव गोरतांत्याल, औरंगाबाद पूर्व से मधुकर कृष्ण राव देशमुख, बसई से विजय गोविंद पाटील, खंडीवली पूर्व से कालू बधेलिया, चारकोप से यशवंतराव जयप्रकाश सिंह सिओम, कोलीवाड़ा से गणेश कुमार यादव, श्रीरामपुर सुरक्षित से हेमंत ओगाले, निलंगा से अभय कुमार सतीश कुमार सालुंके, सिरोल से गणपतराव अप्पाराव पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस ने पहली सूची में 48 नाम घोषित किए थे

इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। इस लिहाज से पार्टी अब तक महाराष्ट्र में 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और यहां कांग्रेस पार्टी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंधन में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) भी शामिल हैं। तीनों पार्टियां यहां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में तीनों पार्टियां 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, बची हुई 18 सीटें गठबंधन के अन्य दलों को दी जा सकती हैं।

कांग्रेस के अलावा एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) भी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुके हैं। उद्धव ठाकरे के गुट की शिवसेना 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। वहीं, शरद पवार की एनसीपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में 45 नाम शामिल किए थे। जल्द ही महाविकास अघाड़ी अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवार के नाम का एलान करेगा।

 

You Might Also Like

खालिस्तान समर्थक कनाडाई नेता जगमीत ने ट्रंप को दी खुली धमकी, कहा-हम युद्ध को तैयार
पेरिस ओलम्पिक : अंतिम पंघाल को टीम सहित स्वदेश लौटने का आदेश, अनुशासनात्मक उल्लंघन में पकड़ी गई पहलवान
पंजाब : मूसेवाला हत्याकांड के 2 आरोपितों की जेल में हत्या, एक की हालत गंभीर
कश्मीर और लद्दाख की ऊंची चोटियों में हिमपात, मैदानी इलाकों में बारिश
सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ
TAGGED:Congress has declared 71 candidates so farCongress releases second listMaharashtra electionssecond list of 23 Congress candidates
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?