1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. असम विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची, जोरहाट सीट से लड़ेंगे गौरव गोगोई
असम विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची, जोरहाट सीट से लड़ेंगे गौरव गोगोई

असम विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची, जोरहाट सीट से लड़ेंगे गौरव गोगोई

0
Social Share

गुवाहाटी, 3 मार्च। कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रता सैकिया आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में नाजिरा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अप्रैल-मई में राज्य विधानसभा चुनाव संभावित

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस वर्ष अप्रैल-मई में 126 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव संभावित है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जल्द ही विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किए जाने की उम्मीद है। वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस राज्य की कम से कम 46 विधानसभा सीटों (एलएसी) पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।

19 सीटों पर मुस्लिम मतदाता 50 प्रतिशत से अधिक

राज्य में 19 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम मतदाता 50 प्रतिशत से अधिक हैं और इनमें से 15 सीटों पर 90 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के दो सदस्य सांसद इमरान मसूद और सप्तगिरि शंकर उलका असम के कई जिलों का दौरे पर निकले हैं। इन दौरों का उद्देश्य संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करना और पार्टी कार्यकर्ताओं, संभावित उम्मीदवारों और समुदाय प्रतिनिधियों के साथ जमीनी स्तर पर परामर्श करना है।

इमरान मसूद सहित चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के दो सदस्य असम दौरे पर

इमरान मसूद ने मंगलवार को हो जाई में अपने दौरे की शुरुआत की, जहां उन्होंने जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों, मौजूदा और पूर्व विधायकों और सांसदों संगठनों के प्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों से मुलाकात की।

होजाई से मसूद पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के डोनकामोकम पहुंचे, जहां वे स्थानीय पार्टी नेताओं और संगठन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बुधवार को वह हाफलोंग में एक बैठक में भाग लेंगे और फिर दिल्ली लौट जाएंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code