1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की, उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी को टक्कर देंगे कन्हैया कुमार
कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की, उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी को टक्कर देंगे कन्हैया कुमार

कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की, उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी को टक्कर देंगे कन्हैया कुमार

0
Social Share

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार की रात 10 उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में पंजाब की छह, दिल्ली की तीन और उत्तर प्रदेश की एक सीट से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आम आदमी पार्टी (AAP) से समझौते में कांग्रेस को मिलीं तीन सीटों में उत्तर पूर्वी दिल्ली सर्वाधिक रोमांचक बन गई, जहां प्रखर वक्ता कन्हैया कुमार लोकप्रिय सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी को टक्कर देते नजर आएंगे। अन्य दो उम्मीदवारों में चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है।

प्रयागराज से उज्ज्वल रेवती रमण सिंह को टिकट

पंजाब में अमृतसर सीट पर गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा और पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की प्रयागराज सीट पर उज्ज्वल रेवती रमण सिंह पर भरोसा जताया गया है।

गौरतलब है कि बेगूसराय की सीट वामदलों के खाते में जाने के बाद से ही चर्चा थी कि कन्हैया कुमार को दिल्ली की किसी सीट से उतारा जा सकता है। कन्हैया कुमार 2019 में बेगूसराय की सीट पर भाकपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार नसीब हुई थी। वहीं मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली के पहले से ही सांसद हैं। वहीं दिल्ली की सात सीटों में से इस बार केवल इसी सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार रिपीट किया है। ऐसे में यह सीट विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के लिए भी अहम है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code