hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस सांसद कोडिकुनिल सुरेश का आरोप – प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर संसदीय लोकतंत्र को दरकिनार कर रही भाजपा 
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस सांसद कोडिकुनिल सुरेश का आरोप – प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर संसदीय लोकतंत्र को दरकिनार कर रही भाजपा 
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस सांसद कोडिकुनिल सुरेश का आरोप – प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर संसदीय लोकतंत्र को दरकिनार कर रही भाजपा 

Revoi Editor
Last updated: June 21, 2024 4:04 pm
Revoi Editor
Published: June 21, 2024
Share
SHARE

तिरुवनंतपुरम, 21 जून। आठ बार के सांसद एवं कांग्रेस नेता कोडिकुनिल सुरेश ने शुक्रवार को कहा कि परंपरा के अनुसार सबसे वरिष्ठ लोकसभा सदस्य होने के नाते उन्हें अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) बनाया जाना चाहिए था और ऐसा नहीं किया जाना यह दर्शाता है कि ‘‘भाजपा संसदीय प्रक्रियाओं को दरकिनार करना जारी रखेगी, जैसा उसने पिछली दो बार भी किया था।’’

भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद सुरेश ने कहा कि यह उन परंपराओं का उल्लंघन है, जिनका पूर्व में पालन किया गया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘ यह निर्णय देश में संसदीय लोकतंत्र को खतरे में डालने के समान है। यह दर्शाता है कि भाजपा संसदीय प्रक्रियाओं को दरकिनार करना जारी रखेगी या अपने हितों के लिए उनका इस्तेमाल करेगी जैसा कि उसने पिछली दो बार किया था।’’

अस्थायी अध्यक्ष 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे तथा अध्यक्ष के चुनाव तक निचले सदन की अध्यक्षता करेंगे। सुरेश ने कहा कि यह निर्णय यह भी दर्शाता है कि भाजपा विपक्ष का अपमान करना जारी रखेगी, उसके अवसर छीनेगी और उसे वह मान्यता नहीं देगी जो विपक्ष को दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने (भाजपा ने) पिछली दो बार सत्ता में रहने के दौरान यही किया था। सुरेश ने कहा कि अतीत में प्रचलित परंपरा के अनुसार अधिक बार सांसद बनने वाले लोकसभा सदस्य को अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

उन्होंने कहा,‘‘ इस परंपरा का पालन तब भी किया गया जब कांग्रेस, संप्रग, भाजपा और राजग सत्ता में थी।’’ सुरेश ने दावा किया कि पिछली बार आठ बार सांसद रहीं मेनका गांधी अस्थाई अध्यक्ष बनने की पात्र थीं लेकिन चूंकि उन्हें केंद्रीय मंत्री नहीं बनाया गया तो उन्होंने इसमें रुचि नहीं दिखाई।

कांग्रेस सांसद ने कहा,‘‘ उनके बाद मैं और भाजपा के वीरेंद्र कुमार सबसे वरिष्ठ सांसद थे लेकिन कुमार को अस्थाई अध्यक्ष चुना गया। इस बार भी कुमार और मैं सबसे वरिष्ठ सांसद थे। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया और इसलिए लोकसभा के नियमों, प्रक्रियाओं और परंपराओं के अनुसार मुझे अस्थाई अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था।’’

सुरेश ने दावा किया,‘‘ लोकसभा सचिवालय ने मेरे नाम का प्रस्ताव दिया था लेकिन जब केन्द्र ने राष्ट्रपति के पास अपने नाम भेजे तो मेरे नाम की अनदेखी की गई।’’ केंद्र के इस फैसले की गुरुवार को कांग्रेस ने तीखी आलोचना की थी।

You Might Also Like

UP में TET की अनिवार्यता पर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी रिवीजन
कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए जारी किया ‘उन्नति विधान’ – बिजली बिल हाफ, किसानों का कर्ज 10 दिनों में माफ
महंत नरेन्द्र गिरि मामले की जांच CBI से कराने की योगी सरकार ने की सिफारिश
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी का भड़काऊ बयान, कहा – ‘हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे लेकिन…’
यूपी लोकसभा उपचुनाव : आजमगढ़ में निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को फिर पछाड़ा, रामपुर में सपा की बढ़त कायम
TAGGED:BJPCongress MPKodikunnil SureshParliamentary Democracyprotem speaker
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड : चमोली में भीषण हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से 12 लोगों की मौत

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 19, 2022
वाराणसी : IIT बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीनों आरोपित गिरफ्तार, भाजपा से जुड़े हैं आरोपितों के तार
डब्ल्यूटीसी फाइनल के पूर्व बोले कीवी कप्तान विलियम्सन – भारत के पास शानदार अटैक, यह एक बेहतरीन टीम
Lucknow-Agra Expressway पर भीषण हादसा: कार से टकराकर पलटी बस, सात लोगों की मौत, 25 अन्य घायल
हटाए गए मंत्रियों की क्षमता में कमी नहीं, व्यवस्था के तहत फेरबदल किया गया : पीएम मोदी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?