hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान से कांग्रेस ने अब तक जुटाए 10.15 करोड़, सबसे ज्यादा दान तेलंगाना से मिला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान से कांग्रेस ने अब तक जुटाए 10.15 करोड़, सबसे ज्यादा दान तेलंगाना से मिला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘डोनेट फॉर देश’ अभियान से कांग्रेस ने अब तक जुटाए 10.15 करोड़, सबसे ज्यादा दान तेलंगाना से मिला

Vinayak Barot
Last updated: January 3, 2024 5:06 pm
Vinayak Barot
Published: January 3, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 जनवरी। देश की सबसे पुरानी और मौजूदा समय की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने क्राउडफंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ के जरिए अब तक कुल 10.15 करोड़ रुपये की धनराशि एकत्र की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अजय माकन ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में बताया कि पार्टी द्वारा एकत्र की गई अधिकतम दान राशि तेलंगाना से है, जो लगभग 1.72 करोड़ रुपये है। उसके बाद कांग्रेस को सबसे सबसे ज्यादा चंदा हरियाणा से मिला है, जो 1.21 करोड़ रुपये है।

माकन ने पोस्ट में कहा, ‘हरियाणा के बहादुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को सलाम! महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर। अकेले हरियाणा से कुल दान राशि 1.21 करोड़ रुपये है! हम अब 10.15 करोड़ रुपये की दान राशि को पार कर गए हैं।’

हरियाणा के जाँबाज काँग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश को सलाम!

महाराष्ट्र को पीछे कर, दूसरे पायदान पर। कुल 1.21 करोड़ की दान राशि, अकेले हरियाणा से !

हम अब 10.15 करोड़ की दान राशि पार कर चुके हैं। कृपया संलग्न screen -shot देखें pic.twitter.com/HtYbrNPpOA

— Ajay Maken (@ajaymaken) January 2, 2024

कांग्रेस को जिन पांच राज्यों में ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के तहत सबसे अधिकतम दान मिला, उनमें क्रमवार तेलंगाना, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश हैं।गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गत दिसम्बर में 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए क्राउडफंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ लॉन्च किया था।

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह अभियान वर्ष 1920 में शुरू किए गए ‘तिलक स्वराज फंड’ से प्रेरित है। कांग्रेस के पार्टी की स्थापना के 138 वर्ष पूरे होने पर नागरिकों से चंदा देने की अपील की थी। पार्टी ने लोगों से 138 रुपये या 1380 रुपये अथवा 13,800 रुपये के तीन वर्गों में धनराशि मांगी थी। कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि इस क्राउडफंडिंग अभियान का उद्देश्य ‘समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना’ है।

पार्टी प्रमुख खड़गे ने क्राउडफंडिंग अभियान के बारे में कहा था कि यह पहली बार है, जब कांग्रेस लोगों से चंदा मांग रही है। उन्होंने इसके लिए महात्मा गांधी का हवाला दिया कि गांधी जी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से चंदा मांगा था। खड़गे ने कहा था, ‘यह पहली बार है, जब कांग्रेस देश के लिए लोगों से चंदा मांग रही है। यदि आप केवल अमीरों पर निर्भर होकर काम करते हैं तो आपको उनकी नीतियों का पालन करना होगा। महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से दान लिया था।’

You Might Also Like

अंकिता हत्याकांड : RSS नेता ने सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज, तलाश जारी
भारतीय रिजर्व बैंक ने किया खुलासा – 2000 के नोट के 9760 करोड़ रुपये अब भी जनता के पास
बजट सत्र 2024: सदन में हंगामे और नारेबाजी पर गुजरात विधानसभा से कांग्रेस के 10 सदस्य निलंबित
ब्रिटेन : भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन गृह मंत्री नियुक्त, नव नियुक्त पीएम लिज ट्रस ने जताया भरोसा
यूपी चुनाव 2022 : अपर्णा यादव ने बोला हमला, कहा- सपा के गुंडे भाजपा सरकार में मांग रहे जान की भीख
TAGGED:Congress campaignCongress collected Rs 10.15 croreDonate for Deshonline crowdfunding initiative
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?