बिहार में विपक्षी एकती की बैठक से पहले कांग्रेस-आप में रार, खरगे बोले- अध्यादेश पर शोर क्यों मचा रहें केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 जून। बिहार की राजधानी पटना में आज विपक्षी एकता की महाबैठक होने जा रही है। बैठक में जदयू, राजद, कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के अलावा कई दलों के नेता शामिल होंगे। हालांकि, इस बैठक से पहले ही कांग्रेस और AAP रार हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आप नेता और दिल्ली के मपख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो टूक जवाब दिया है।

दरअसल, केजरीवाल ने गुरुवार को कहा था कि अगर अगर कांग्रेस ने राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP को समर्थन देने का वादा नहीं किया तो उनकी पार्टी पटना में होने वाली बैठक से वाक आउट कर देगी। अरविंद केजरीवाल की ‘धमकी’ के बाद कांग्रेस ने भी सख्त तेवर दिखाए हैं।

खरगे ने साफ कहा कि अरविंद केजरीवाल को ये पता होगा कि अध्यादेश का समर्थन या विरोध बाहर नहीं संसद में होता है। जब संसद शुरू होगी तो सभी पार्टियां मिलकर एजेंडा तय करेंगी। खरगे ने आगे कहा कि बाहर अध्यादेश का इतना प्रचार क्यों हो रहा है, ये मुझे मालूम नहीं है। जब संसद चलेगी तब सारी विपक्षी पार्टियां मिलकर तय करेंगी। वो खुद भी जानते हैं कि अध्यादेश पर बाहर कुछ नहीं होता है। ये सब संसद में होता है।

  • विपक्षी दलों की बैठक आज

बता दें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी दलों की आज बैठक होनी है। बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भाकपा के महासचिव डी राजा पटना पहुंच चुके हैं। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular