मुंबई, 3 अप्रैल। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। उनके घर पर खुशी की पटाखे फूट रहे हैं। जिस पल का उन्हें बड़ी बेसब्री से इंतजार था, आज आखिरकार वह पल आ ही गया। उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
हालांकि, भारती सिंह ने अपने बच्चे की तस्वीर शेयर नहीं की है, लेकिन अपने प्रशंसकों को एक तस्वीर पोस्ट करके गुड न्यूज दे दी है। तस्वीर में वह अपने पति के साथ हाथ में एक टोकरी लिए खड़ी हैं, जिसमें फूलों का गुलदस्ता नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
भारतीय ने कैप्शन में लिखा, ‘लड़का हुआ है।’ उनकी इस खबर से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी काफी खुश हैं और उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस वक्त उनके इस पोस्ट पर लोगों के शुभकामनाओं का तांता लगा है। उनकी इस पोस्ट पर सबसे पहले टेलीविजन एक्टर अर्जुन बिजलानी ने बधाई दी। उनके बाद नेहा कक्कड़, देवोलीना भट्टाचार्य, जरीन खान, जैस्मिन भसीन, मुनमुन दत्ता और शमिता शेट्टी आदि कलाकार उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
हालांकि, कुछ दिनों पहले भारती के जुड़वा बच्चे को जन्म देने की अफवाहें चल रही थी, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि जब तक वो इसकी घोषणा नहीं करतीं, तब तक ऐसे किसी भी अफवाहों पर विश्वास नहीं किया जाए और आज उन्होंने अपने प्रशंसकों को वो खबर दे ही दी।


