1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. सीएम योगी के संकटमोचक आईएएस अवनीश अवस्थी को फिर मिला एक्सटेंशन, 2027 तक रहेंगे मुख्य सलाहकार
सीएम योगी के संकटमोचक आईएएस अवनीश अवस्थी को फिर मिला एक्सटेंशन, 2027 तक रहेंगे मुख्य सलाहकार

सीएम योगी के संकटमोचक आईएएस अवनीश अवस्थी को फिर मिला एक्सटेंशन, 2027 तक रहेंगे मुख्य सलाहकार

0
Social Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने सबसे भरोसेमंद और कद्दावर पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार के रूप में उनके कार्यकाल को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब वह 28 फरवरी, 2027 तक इस महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

अवनीश अवस्थी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अवनीश अवस्थी अगस्त 2022 में सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके तुरंत बाद उन्हें मुख्यमंत्री का प्रशासनिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। वह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। एक्सप्रेसवे निर्माण (UPEIDA) से लेकर कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तक, यूपी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में उनकी भूमिका ‘गेम चेंजर’ मानी जाती है।

  • चौथी बार मिला सेवा विस्तार

मुख्यमंत्री के हालिया जापान और सिंगापुर दौरे के दौरान भी अवनीश अवस्थी उनके साथ थे। विदेश दौरे से लौटते ही शासन ने उनके सेवा विस्तार का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनकी प्रशासनिक कुशलता और अनुभव सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

अवनीश अवस्थी फरवरी 2022 में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनका कार्यकाल लगातार बढ़ता रहा है। अब तक उनका चार बार बढ़ चुका है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code