hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम योगी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, चंपत राय ने की मुलाकात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सीएम योगी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, चंपत राय ने की मुलाकात
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम योगी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, चंपत राय ने की मुलाकात

Vinayak Barot
Last updated: November 10, 2023 4:12 pm
Vinayak Barot
Published: November 10, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 10 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, चम्पत राय जी एवं राजेंद्र पंकज जी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुझे आमंत्रित किया है। आभार! जय जय सीताराम।”

आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, श्री चम्पत राय जी एवं श्री राजेंद्र पंकज जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा… pic.twitter.com/qMnLv0aGqj

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 10, 2023

मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ”प्रभु राम की असीम अनुकंपा, पूज्य संतों एवं दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज व पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद, श्रद्धेय अशोक सिंघल एवं रामभक्तों के सदियों के अनवरत संघर्ष तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का ही सुफल है कि अयोध्या में प्रभु राम के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को सफलीभूत होते हुए हम सभी देख पा रहे हैं। कृतज्ञ हूं, हर्षित हूं, उत्साहित हूं, राममय हूं।”

एक बयान के मुताबिक, पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080 (22 जनवरी 2024) को इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश के चार हजार से अधिक संत एवं 2,500 प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहेंगे।

You Might Also Like

केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, कहा – भाजपा फिर जीतेगी और ‘सपा की गुंडागर्दी’ फिर हारेगी
राजद नेता तेजस्वी यादव के एस्कॉर्ट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत, छह पुलिसकर्मी समेत नौ घायल
यूपी विधान परिषद : 35 सीटों पर चुनाव का एलान, दो चरणों में कराया जाएगा मतदान
नेपाल : पूर्व पीएम केपी ओली की गिरफ्तारी पर काठमांडू में बवाल, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत
ICC टेस्ट रैंकिंग : ऋषभ पंत करिअर के सर्वश्रेष्ठ सातवें नंबर पर पहुंचे, गिल को भी पांच पायदान का फायदा
TAGGED:ayodhyaChampat Rai with Yogicm yogiRam Mandir Pran Pratishtha ceremony
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?