hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आपातकाल की बरसी पर बोले सीएम योगी – इमरजेंसी के दौरान तानाशाही का विरोध करने वालों को नमन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आपातकाल की बरसी पर बोले सीएम योगी – इमरजेंसी के दौरान तानाशाही का विरोध करने वालों को नमन
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

आपातकाल की बरसी पर बोले सीएम योगी – इमरजेंसी के दौरान तानाशाही का विरोध करने वालों को नमन

Vinayak Barot
Last updated: June 25, 2023 5:53 pm
Vinayak Barot
Published: June 25, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 25 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को आपातकाल की बरसी पर भारत के महान लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने के लिए बिना डरे क्रूर तानाशाही का मुखर विरोध करने वाले लोगों को नमन किया। वहीं, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया, जबकि ब्रजेश पाठक ने आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज को नमन किया।

आपातकाल की बरसी पर योगी ने ट्वीट किया, “भारत के महान लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने के लिए बिना डरे, बिना डिगे, बिना झुके क्रूर तानाशाही का प्रखर प्रतिकार करने वाले समस्त हुतात्माओं को नमन।” इस ट्वीट के साथ योगी ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें ‘25 जून 1975 : आपातकाल एक कलंक’ पंक्ति को प्रमुखता से उभारा गया है।

भारत के महान लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने हेतु बिना डरे, बिना डिगे, बिना झुके क्रूर तानाशाही का प्रखर प्रतिकार करने वाले समस्त हुतात्माओं को नमन! pic.twitter.com/k1UV86ndu6

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 25, 2023

वहीं, मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, “कांग्रेस का मतलब आपातकाल, भाजपा का मतलब अमृतकाल! कांग्रेस को तानाशाही में, भाजपा को लोकतंत्रशाही में विश्वास।” एक अन्य ट्वीट में मौर्य ने कहा, “कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र नहीं तानाशाही है! ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ देश और लोकतंत्र के लिए जूरूरी है।” उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, “भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज को सादर नमन।”

गौरतलब है कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई थी और उस समय केंद्र में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी। आपातकाल को 21 मार्च 1977 को हटा लिया गया था।

You Might Also Like

आईपीएल-17 : गत चैम्पियन CSK की लगातार दूसरी जीत, गुजरात टाइटंस को 63 रनों से रौंदा
व्हाइट हाउस में भारतीय विदेश सचिव मिसरी से मिले मार्को रुबियो, भारत दौरे पर आने का दिया संकेत
पापुआ न्यू गिनी को हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है भारत : प्रधानमंत्री मोदी
अफगानिस्तान संकट : अलग-थलग पड़ने लगा तालिबान शासित मुल्क, मददगारों ने खींच लिए हाथ
सुप्रीम कोर्ट ने रैपिडो, उबर मामले को लेकर दिल्ली सरकार की याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब 
TAGGED:anniversary of Emergencycm yogiDictatorshipEmergency
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?