hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम योगी ने पूछा – संभल में 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने नरसंहार किया, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > सीएम योगी ने पूछा – संभल में 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने नरसंहार किया, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली?
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम योगी ने पूछा – संभल में 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने नरसंहार किया, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली?

Revoi Editor
Last updated: December 16, 2024 1:32 am
Revoi Editor
Published: December 16, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 15 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के मुस्लिम इलाके में अति प्राचीन मंदिर मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सवाल उठाया है कि 46 वर्ष पहले संभल में जिन दरिंदों ने नरसंहार किया था, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली। सीएम योगी ने रविवार को मीडिया के एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की और साथ ही हालिया संभल हिंसा को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा देश की संसद में उठाए गए मुद्दों को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि भारत की विरासत के प्रति बोलने वालों को धमकी दी जाती है।

विपक्षी दलों के लोगों की मानसिकता को उजागर करने की जनता से अपील

सीएम योगी ने सच को दबाने वाले, संविधान का गला घोंटने वाले विपक्षी दलों के लोगों की मानसिकता को उजागर करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि शनिवार को संसद में चर्चा संविधान पर हो रही थी और विपक्षी दल मुद्दा संभल का उठा रहे थे। जो विपक्षी दल संसद में संभल के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रहे थे, इन्हीं के समय में 46 वर्ष पहले संभल में जिस मंदिर को बंद कर दिया गया, वह मंदिर फिर से सबके सामने आ गया। देश और प्रदेश की जनता के सामने विपक्षी दलों की वास्तविकता सामने आ गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संभल में इतना प्राचीन मंदिर, बजरंग बली की प्राचीन मूर्ति और ज्योतिर्लिंग रातों-रात तो नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने संभल के अंदर नरसंहार किया था, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली। 1978 में संभल में जिनकी निर्मम हत्या हुई, उन निर्दोषों का क्या कसूर था, जो भी सच बोलेगा, उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा।

विरासत के प्रति बोलने वालों को मिलती है धमकी

मुख्यमंत्री योगी ने यह दावा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए कहा कि जो लोग भारत का ठेका लेकर घूमते हैं और डिस्कवरी ऑफ इंडिया को भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ मानते हैं। वे संविधान के नाम पर पाखंड कर रहे हैं। नौ नवम्बर, 2019 को उच्चतम न्यायालय ने श्रीराम जन्मभूमि से संबंधित फैसला दिया, लेकिन ऐसे लोग आज भी जज को धमकी देते हैं। राज्यसभा के सभापति (उप राष्ट्रपति) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं। सभापति ने कर्तव्यों के निर्वहन की बात की और कहा कि सदन चलना चाहिए। जनता से जुड़े मुद्दे सदन में रखे जाने चाहिए।

न्यायमूर्ति शेखर यादव के कथन का भी बचाव किया

सीएम योगी ने न्यायमूर्ति शेखर यादव के कथन का भी बचाव किया। उन्होंने एक न्यायमूर्ति ने समान नागरिक संहिता की बात कही। दुनिया में बहुसंख्यक समाज की भावना का सम्मान हर हाल में होता है। भारत में बहुसंख्यक समाज के हितों की चर्चा हुई, सच्चाई बोलना अपराध नहीं है।

सच को दबाने वाले ऐसे लोगों को नंगा करना चाहिए

फिर भी राज्यसभा में विपक्षी दलों ने न्यायमूर्ति के खिलाफ महाभियोग की नोटिस दी है। वास्तव में विपक्षी दल अब सच बोलने वाले को महाभियोग का धौंस देकर उसके मुंह को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं और संविधान की दुहाई दे रहे हैं। विपक्षी दलों का यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। सच को दबाने वाले ऐसे लोगों को नंगा करना चाहिए।

संबंधित खबरें 

संभल के मुस्लिम इलाके में मिला अति प्राचीन मंदिर, अफसरों ने कराई साफ-सफाई, पूजा-पाठ भी शुरू

संभल में अति प्राचीन मंदिर मिलने के बाद बड़े एक्शन की तैयारी कर रहा जिला प्रशासन

 

You Might Also Like

संघर्ष में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को खो दिया, बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद बीएनपी अध्यक्ष ने नागरिकों को कहा धन्यवाद
रेपो दर में कटौती से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 747 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 25000 के पार
पीएम मोदी ने भारत मंडपम के उद्घाटन अवसर पर दी गारंटी – ‘मेरे तीसरे टर्म में दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल होगा भारत
Arun Bali: दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस
लखीमपुर खीरी हिंसा पर बोले भाजपा सांसद वरुण गांधी – मामले की सीबीआई जांच हो, सीएम को लिखा पत्र
TAGGED:cm yogicriminals haven't been punished till datemassacre in Sambhal 46 years ago
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : भाजपा की तारीफ में ओमप्रकाश राजभर ने काढ़े कसीदे, विपक्ष को दी नसीहत

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 30, 2022
हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोका, कहा -हथियार लेकर आए हैं किसान, आगे नहीं जा सकते’
अफगानिस्तान : काबुल में रूसी दूतावास के बाहर विस्फोट, 10 की मौत, 8 घायल
Eid Al Adha : दिल्ली के मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों ने अदा की नमाज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
उप्र चुनाव को लेकर मायावती ने आज बुलायी पार्टी नेताओं की अहम बैठक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?