hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम स्टालिन ने सनातन विवाद पर बेटे उदयनिधि का किया बचाव, बोले – ‘क्या पीएम मोदी भाजपा के झूठे दुष्प्रचार से अनजान हैं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम स्टालिन ने सनातन विवाद पर बेटे उदयनिधि का किया बचाव, बोले – ‘क्या पीएम मोदी भाजपा के झूठे दुष्प्रचार से अनजान हैं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम स्टालिन ने सनातन विवाद पर बेटे उदयनिधि का किया बचाव, बोले – ‘क्या पीएम मोदी भाजपा के झूठे दुष्प्रचार से अनजान हैं’

Vinayak Barot
Last updated: September 7, 2023 4:25 pm
Vinayak Barot
Published: September 7, 2023
Share
SHARE

चेन्नई, 7 सितम्बर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सनातन विवाद पर न सिर्फ अपने बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन का बचाव किया वरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरते हुए कहा कि उनके द्वारा ‘सनातन धर्म’ पर उदयनिधि ने क्या कहा, यह जाने बिना टिप्पणी करना बेहद अनुचित है।

सीएम स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि चेन्नई में आयोजित तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में उदयनिधि ने सनातन के सिद्धांतों पर अपने विचार को व्यक्त करते हुए यही कहा कि उसमें अनुसूचित जातियों, जनजातियों और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव होता है, लेकिन वो किसी भी धर्म या धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमारे भारतीय उपमहाद्वीप में कई ऐसे संत हुए, जैसे पेरियार, महात्मा फुले, बाबा साहेब अम्बेडकर, नारायण गुरु, वल्लालार और वलकुंटार, जिन्होंने वर्णाश्रम, मनुवाद और सनातन विचारधाराओं के खिलाफ अपने विचारों को रखा। वे सभी कहते हैं कि किसी के साथ जन्म के आधार पर भेदभाव होना और महिलाओं के उत्पीड़न होना अनुचित है।’

सीएम स्टालिन ने कहा, ‘इस मामले में राष्ट्रीय मीडिया द्वारा यह दिखाना कि पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक में उदयनिधि की टिप्पणियों पर मंत्रियों से कहा कि उचित प्रतिक्रिया दी जानी चाहिए। यह दुखद है। क्या प्रधानमंत्री उदयनिधि के बारे में फैलाए गए झूठे दुष्प्रचार से अनजान होकर ये बातें बोल रहे थे या फिर वह जान बूझकर ऐसा कर रहे थे?”

स्टालिन ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उदयनिधि के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता कथिततौर से झूठी कहानी फैला रहे हैं कि उदयनिधि ने सनातन विचार वाले लोगों के नरसंहार का आह्वान किया था। उन्होंने कहा, ‘भाजपा समर्थक ताकत, दमनकारी सिद्धांतों के खिलाफ उदयनिधि के रुख को बर्दाश्त करने में असमर्थ हैं, इस कारण से उनके द्वारा झूठी कहानी फैलाई जा रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उदयनिधि ने सनातन विचारों वाले लोगों के नरसंहार का आह्वान किया था।’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भाजपा द्वारा पोषित सोशल मीडिया भीड़ ने उत्तर भारत के राज्यों में इस झूठ को व्यापक रूप से फैलाया किया है। हालांकि उदयनिधि ने कभी भी तमिल या अंग्रेजी में नरसंहार शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। बावजूद उसके ऐसा झूठा दावा किया जा रहा है।’

स्टालिन ने कहा, ‘जहां तक ​​डीएमके का सवाल है, हमारे आदर्श और लक्ष्य बिल्कुल पारदर्शी और स्पष्ट हैं। हम एक कुल, एक भगवान के आदर्श वाक्य के तहत अपना काम करते हैं और गरीबों की खुशी में अपने भगवान को ढूंढते हैं।’

उदयनिधि का आरोप – मेरे भाषण को ‘नरसंहार भड़काने‘ के रूप में पेश कर रही भाजपा 

इससे पहले स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने भी आज एक बयान जारी करते ‘सनातन धर्म’ पर अपने बयान को स्पष्ट किया और कहा कि भाजपा के नेता उनके भाषण को ‘नरसंहार भड़काने’ के रूप में पेश कर रहे हैं, जो सफेद झूठ है।

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन बढ़े संक्रमण के नए केस, रिकवरी रेट 96.61%
Share Market: शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 127 अंक ऊपर, निफ्टी 25250 के पार
ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में कोर्ट का फैसला – नहीं हटाए जाएंगे कोर्ट कमिश्नर, 17 मई से पहले सर्वे पूरा करने का आदेश
दिशा पाटनी ने एक के बाद एक लगाई इतनी डेडलिफ्ट, वर्कआउट वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
MEA का स्पष्टीकरण : US नेवी के भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल करने की अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट फर्जी
TAGGED:BJP's false propagandaCM Stalinpm modiSanatan controversyStalin defends son Udhayanidhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?