1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. सीएम केजरीवाल की घोषणा – दिल्ली में बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 10,000 रुपये
सीएम केजरीवाल की घोषणा – दिल्ली में बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 10,000 रुपये

सीएम केजरीवाल की घोषणा – दिल्ली में बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 10,000 रुपये

0
Social Share

नई दिल्ली, 16 जुलाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने रविवार की शाम एक ट्वीट के जरिए यह घोषणा की।

यमुना किनारे रहने वाले बेहद गरीब परिवारों के लिए लगाए जाएंगे शिविर

सीएम केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, ‘यमुना के किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों को बहुत नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का पूरा घरेलू सामान बह गया। बाढ़ प्रभावित हर परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर प्रति परिवार दस हजार रुपये दिए जाएंगे। विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह उन लोगों के लिए आयोजित किया गया है, जिनके आधार कार्ड व अन्य कागजात बह गए हैं। जिन बच्चों के कपड़े और किताबें बह गईं, उन्हें स्कूलों की ओर से ये दिया जाएगा।’

यमुना नदी के जलस्तर आ रही गिरावट

गौरतलब है कि दिल्ली में यमुना पिछले एक सप्ताह से उफान पर है और इसका 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड बीते बुधवार को तब टूट गया था, जब इसका जलस्तर 207.71 मीटर पर चला गया और दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ आ गई। फिलहाल अब यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है और रविवार को दिन में 205.98 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से तनिक ऊपर था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code