राजस्थान कैबिनेट का पुनर्गठन : राज्यपाल कलराज मिश्र ने 11 कैबिनेट व 4 राज्य मंत्रियों को दिलाई शपथ

जयपुर, 21 नवम्बर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को अपराह्न राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नई टीम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में  11 कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है।

राज्यपाल ने शपथ लेने के लिए जैसे ही पहले मंत्री हेमाराम चौधरी का नाम पुकारा तो कार्यकर्ताओं के जयकारों एवं नारेबाजी से हाल गूंज उठा। नारेबाजी का यह क्रम शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा होने तक चलता रहा।

कलराज मिश्र ने हेमाराम चौधरी, महेंद्र सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत को केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। निवर्तमान मंत्रिमंडल में शामिल ममता भूपेश, भजनलाल जाटव और टीकाराम जूली को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई वहीं बृजेंद्र सिंह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेन्द्र गुढा और जाहिदा खान को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular