hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम चंद्रबाबू नायडू बोले – मस्जिदों की भांति मंदिरों के लिए लाएंगे कानून, जगन मोहन रेड्डी के धर्म पर भी उठाए सवाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम चंद्रबाबू नायडू बोले – मस्जिदों की भांति मंदिरों के लिए लाएंगे कानून, जगन मोहन रेड्डी के धर्म पर भी उठाए सवाल
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम चंद्रबाबू नायडू बोले – मस्जिदों की भांति मंदिरों के लिए लाएंगे कानून, जगन मोहन रेड्डी के धर्म पर भी उठाए सवाल

Revoi Editor
Last updated: September 28, 2024 2:39 pm
Revoi Editor
Published: September 28, 2024
Share
SHARE

अमरावती, 27 सितम्बर। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर पलटवार करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने तिरुमाला की उनकी यात्रा में बाधा नहीं डाली और वह झूठ फैला रहे हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि जगन मोहन को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की यात्रा रोकने के लिए कोई नोटिस नहीं दी गई। उन्होंने कहा, ‘क्या किसी ने आपको जाने से रोका? अगर आपके पास कोई नोटिस है तो उसे मीडिया को दिखाएं। आप झूठ क्यों फैला रहे हैं।’ नायडू ने इसके साथ ही जगन से उनके धर्म को लेकर भी सवाल पूछा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से मस्जिदों के प्रमुख उसी धर्म के होते हैं, वैसे ही हिन्दू मंदिरों के प्रमुख भी हिन्दू धर्म से होंगे और इसको लेकर कानून लाने की तैयारी है।

जगन मोहन ने वेंकटेश्वर मंदिर का अपना निर्धारित दौरा रद कर दिया

दरअसल आंध्र प्रदेश के विपक्षी दल युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने तिरुमाला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का अपना निर्धारित दौरा रद कर दिया। चर्चा का विषय बन चुके उनके इस दौरे की घोषणा उनकी पार्टी द्वारा आहूत राज्यव्यापी मंदिर प्रार्थना अनुष्ठान के तहत की गई थी ताकि तिरुपति प्रसादम (लड्डुओं) के संबंध में आरोप लगाकर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कथित रूप से जो ‘पाप’ किया, उसका प्रायश्चित किया जा सके।

राजनीतिक लाभ उठाने के लिए हिन्दू धर्म का इस्तेमाल कर रही TDP – रेड्डी

इस विवाद की जड़ में वह आरोप है, जिसमें कहा गया है कि प्रसादम के तौर पर दिए जाने वाले लड्डुओं की तैयारी में कथित रूप से पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया है। रेड्डी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नायडू पर आरोप लगाया कि वह और उनकी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) हिन्दू धर्म का राजनीतिक लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा नायडू का समर्थन कर रही है, बजाय इसके कि उसे गंदी राजनीति करने से रोके।

चंद्रबाबू ने रेड्डी पर अपने धर्म का खुलासा न करने का लगाया आरोप

दूसरी ओर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर हमला बोलते हुए उन पर अपने धर्म का खुलासा न करने का आरोप लगाया। नायडू ने कहा कि जो भी व्यक्ति मंदिर जाना चाहता है, उसे वहां की परम्पराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी तिरुमला जाने से क्यों ‘बच’ रहे हैं, मैं इसकी वजह नहीं जानता। वह (जगन मोहन रेड्डी) तिरुमाला जाकर भगवान बालाजी की पूजा करने से बचते हैं क्योंकि वह अपने धर्म-संबंधी घोषणा पत्र देने में रुचि नहीं रखते। मैंने कहा है कि हम एक ऐसा कानून लाएंगे, जिसमें मंदिरों के प्रमुख उसी धर्म के होने चाहिए, जैसे चर्च और मस्जिदों के होते हैं। हमने कभी किसी दलित को मंदिरों में प्रवेश करने से नहीं रोका और न ही ऐसे बयान दिए।’

‘मंदिरों की परंपराओं और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को नहीं बख्शूंगा‘

नायडू ने कहा, ‘मुझे बहुत दुख है कि प्रसादम की तैयारी में चार टैंकर मिलावटी घी का इस्तेमाल हुआ। टीटीडी में पहले कभी मिलावट परीक्षण नहीं हुए थे, लेकिन हमने विश्वस्तरीय परीक्षण उपकरण प्रयोगशालाओं की शुरुआत की है और देशभर के विशेषज्ञों से सलाह करेंगे। टीटीडी की पवित्रता हमारी प्राथमिकता है। मैं किसी को भी बख्शूंगा नहीं, जो मंदिरों की परंपराओं और भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा।’

उल्लेखनीय है कि जगन मोहन रेड्डी का यह दौरा आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों की इस मांग के बीच रद किया गया है कि उन्हें मंदिर में प्रवेश से पहले अपनी आस्था स्पष्ट करनी चाहिए। रेड्डी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में हर व्यक्ति उनका धर्म जानता है और वह मुख्यमंत्री बनने से पहले भी कई बार तिरुमाला मंदिर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो वह घर के अंदर बाइबिल पढ़ते हैं, लेकिन वह इस्लाम, हिन्दुत्व एवं सिख धर्म का सम्मान करते हैं।

You Might Also Like

महाराष्ट्र संकट : शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में शिंदे गुट को लिखा – ‘नचनिया’, 50-50 करोड़ में बिके सभी ‘बैल’ विधायक
राष्ट्रपति चुनाव : बाइडेन व ट्रंप ने चार और राज्यों के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की
मेक्सिको: गुआनाजुआतो के इरापुआतो में जश्न के दौरान हमला, गोलीबारी में 12 लोगों की मौत
गुजरात : भूपेंद्रभाई पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह समेत कई राज्यों के सीएम रहे मौजूद
पाकिस्तान : पूर्व पीएम इमरान खान को एक और बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया
TAGGED:Andhra Pradesh CMCHANDRABABU NAIDUJagan Mohan Reddy's religionlaw for temples like mosques
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?