hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा नेतृत्व की सीएम योगी को क्लीनचिट, संगठन महासचिव संतोष बोले – कोरोना पर बखूबी नियंत्रण
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा नेतृत्व की सीएम योगी को क्लीनचिट, संगठन महासचिव संतोष बोले – कोरोना पर बखूबी नियंत्रण
राजनीतिहिन्दी

भाजपा नेतृत्व की सीएम योगी को क्लीनचिट, संगठन महासचिव संतोष बोले – कोरोना पर बखूबी नियंत्रण

Vinayak Barot
Last updated: June 3, 2021 6:27 pm
Vinayak Barot
Published: June 2, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहीं कयासबाजियां बुधवार की शाम उस समय थम गईं, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें क्लीनचिट दे दी।

दरअसल, राज्य के तीन दिवसीय दौरे के बाद आज ही दिन में राष्ट्रीय राजधानी लौटे पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष ने एक ट्वीट के जरिए योगी सरकार की कोरोना महामारी पर कुशलता से नियंत्रण के लिए तारीफ की।  इस बयान से बी.एल. संतोष ने उन कयासों पर विराम लगाने की कोशिश की है, जिनमें कहा गया था कि केंद्रीय नेतृत्व योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप को लेकर चिंतित है।

गौरतलब है कि बीएल संतोष और भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह पिछले तीन दिनों से लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में जमे हुए थे। चार वर्षों में यह पहला मौका था, जब शीर्ष नेतृत्व ने कई मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं को बुलाकर बारी-बारी से फीडबैक लिया। इससे योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।

12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों को टीका लगाने का फैसला सराहनीय

फिलहाल दिल्ली लौटते ही बीएल संतोष ने योगी सरकार की सराहना करते हुए दो ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में योगी सरकार के 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों को पहले टीका लगाने के फैसले की उन्होंने तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों को टीका लगाने का फैसला लिया है। ऐसे वक्त में यह समझदारी भरा फैसला है, जब यह कहा जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे प्रभावित हो सकते हैं। इससे अभिभावक पूरी मजबूती के साथ अपने बच्चों की सुरक्षा कर सकेंगे।’

दिल्ली से तुलना कर योगी आदित्यनाथ की तारीफ

बी.एल. संतोष ने एक अन्य ट्वीट में दिल्ली का नाम लिए बिना लिखा, ‘पिछले पांच सप्ताह में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नए केसों में 93 फीसदी तक की कमी लाने में सफल रही है। हमें यह याद रखना होगा कि यूपी में 20 करोड़ से ज्यादा की आबादी है। जब एक म्युनिसिपलिटी के सीएम 1.5 करोड़ की आबादी के शहर को संभालने में असफल रहे हैं, तब योगी जी ने अपनी क्षमता दिखाई है।’

You Might Also Like

स्टिंग विवाद के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना : पीएम मोदी के दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, BRS ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने झामुमो रिश्वत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
राष्ट्रपति बाइडेन की अमेरिकी नागरिकों से अपील – जल्द छोड़ें यूक्रेन, बिगड़ सकते हैं हालात
राष्ट्रपति मुर्मु के अभिभाषण के बीच नारेबाजी-हंगामा, जी राम जी कानून का जिक्र होते ही भड़का विपक्ष
TAGGED:BJP leadershipcm yogicontrolCORONAKlinchitorganization general secretary
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?