hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीडीएस जनरल रावत की मौत पर भी चीन की राजनीति जारी, मीडिया ने गिनाईं भारतीय सेना की खामियां
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > सीडीएस जनरल रावत की मौत पर भी चीन की राजनीति जारी, मीडिया ने गिनाईं भारतीय सेना की खामियां
देश-विदेशहिन्दी

सीडीएस जनरल रावत की मौत पर भी चीन की राजनीति जारी, मीडिया ने गिनाईं भारतीय सेना की खामियां

Vinayak Barot
Last updated: December 10, 2021 12:45 pm
Vinayak Barot
Published: December 10, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 दिसंबर। भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सैन्यकर्मियों के हेलीकॉप्टर हादसे में मौत से एक ओर जहां पूरा देश शोकाकुल है वहीं दूसरी तरफ चीन इस त्रासदी को लेकर भी राजनीति करने से बाज नहीं आया।

सेना के आधुनिकीकरण को भी तगड़ा झटका : ग्लोबल टाइम्स

चीनी सरकार के मुख पत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौत को भारतीय सेना की खामी करार दिया है। अखबार में चीनी विश्लेषकों के हवाले से प्रकाशित एक लेख में जनरल रावत को ‘चीन विरोधी’ करार दिया गया और यह भी कहा गया कि  उनकी मौत से सेना के आधुनिकीकरण को भी तगड़ा झटका लगा है।

समाचारपत्र ने लिखा, ‘हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के रक्षा प्रमुख की मौत ने न केवल भारतीय सेना के अनुशासन और युद्ध की तैयारियों की कमी को उजागर किया है, बल्कि देश के सैन्य आधुनिकीकरण को भी भारी झटका दिया है, जिससे भारत लंबे समय तक नहीं उबर पाएगा।’

चीनी विश्लेषकों का मत – चीन विरोधी थे जनरल रावत

चीनी विश्लेषकों ने जनरल रावत को चीन विरोधी करार देते हुए कहा है कि चीन विरोधी शीर्ष रक्षा अधिकारी के निधन के बावजूद भी भारत-चीन के सीमावर्ती इलाकों में चीन के प्रति भारत के आक्रामक रुख में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

हेलीकॉप्टर क्रैश ‘मानवीय गलती‘

ग्लोबल टाइम्स ने जनरल रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश को मानवीय भूल बताते हुए लिखा है कि Mi-17V-5 रूसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल व्यापक रूप से कई देशों द्वारा होता है। दुर्घटना के सभी संभावित कारण रूसी हेलीकॉप्टर के बजाय मानवीय कारकों की ओर इशारा करते हैं।

भारतीय सेना को बताया ‘अनुशासनहीन‘

अखबार ने एक अज्ञात चीनी सैन्य विशेषज्ञ का हवाला देते हुए लिखा, ‘भारत को एक ढीली और अनुशासनहीन सैन्य संस्कृति के लिए जाना जाता है। भारतीय सैनिक अक्सर मानक संचालन प्रक्रियाओं और नियमों का पालन नहीं करते हैं।’

चीनी आक्रामकता के खिलाफ मुखर रहे थे जनरल रावत

वैसे, इस सचाई से कोई इनकार नहीं कर सकता कि सीडीएस रावत चीनी आक्रामकता के खिलाफ काफी मुखर थे। उन्होंने वर्ष 2017 में दोनों देशों के बीच डोकलाम में जारी विवाद का नेतृत्व किया।  2020 में गलवान में चीनी आक्रामकता का मुकाबला करने में भी जनरल रावत ने अहम भूमिका निभाई थी।

You Might Also Like

ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार, आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने ली सीएम पद की शपथ
उत्तर प्रदेश : सीएम योगी गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, 107 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
जदयू छोड़ने के बाद आरसीपी सिंह बोले – नीतीश कुमार सात जन्म में भी पीएम नहीं बन पाएंगे
होर्मुज की नाकेबंदी पर भड़के चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी, युद्ध रोकने के लिए 4 सूत्रीय योजना भी पेश की
21वीं सदी एशिया की सदी है और इसमें भारत का दर्जा महत्वपूर्ण :  पीएम मोदी
TAGGED:CDS General RawatChinese MediaChinese politics continuesglobal timesindian army
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?