1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. चीन अब अपना अंतरिक्ष स्टेशन बना रहा, काम पूरा करने के लिए भेजे 3 अंतरिक्ष यात्री
चीन अब अपना अंतरिक्ष स्टेशन बना रहा, काम पूरा करने के लिए भेजे 3 अंतरिक्ष यात्री

चीन अब अपना अंतरिक्ष स्टेशन बना रहा, काम पूरा करने के लिए भेजे 3 अंतरिक्ष यात्री

0
Social Share

चीन अब अपना अंतरिक्ष स्टेशन बना रहा, काम पूरा करने के लिए भेजे 3 अंतरिक्ष यात्री

बीजिंग, 5 जून। अमेरिका को टक्कर देने के लिए चीन अब अपना अंतरिक्ष केंद्र बना रहा है और इस काम को पूरा करने के लिए उसने रविवार को तीन अंतरिक्ष में तीन एस्ट्रोनॉट्स भेज दिए। ये तीनों अंतरिक्ष यात्री वहां छह महीने तक रुककर बचा काम पूरा करेंगे क्योंकि स्पेस स्टेशन अब एडवांस स्टेज में पहुंच गया है।

शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान को ले जाने वाला एक लांग मार्च-2 एफ रॉकेट रविवार को स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 10:44 बजे गांसु के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से छोड़ा गया। शेनझोऊ को चीनी भाषा में डिवाइन वेसल कहा जाता है।

चेन डोंग इस मिशन के कमांडर हैं, जिनके साथ लियू यांग और कैयी जुजे भी हैं। ये तीनों तियान्हे पर छह महीने बिताएंगे। 43 साल के चेन, 2016 में शेनझोउ 11 मिशन पर गए थे। यह उनका दूसरा और कमांडर के तौर पर पहला मिशन है।  43 वर्षीया लियू 2012 में शेनझोउ 9 में अंतरिक्ष में जाने वाली चीन की पहली महिला बनी थीं। यह उनकी दूसरी यात्रा है जबकि 46 वर्षीया कैयी पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा पर गए हैं।

2021 में शुरू हुआ था स्पेस स्टेशन तियान्हे का निर्माण

शेनझोउ-14 चालक दल के चार मिशनों में से तीसरा और कुल 11 मिशनों में से सातवां मिशन है। इनकी मदद से इस वर्ष के अंत तक अंतरिक्ष स्टेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। चीन ने अप्रैल 2021 में तियान्हे के प्रक्षेपण के साथ, अपने तीन-मॉड्यूल वाले स्पेस स्टेशन का निर्माण करना शुरू किया था। तियान्हे का आकार एक बस से छोड़ा बड़ा है। इसकी लंबाई 16.6 मीटर है। T-आकार का स्पेस स्टेशन पूरा हो जाने के बाद, तियान्हे अंतरिक्ष यात्रियों के रहने के लिए क्वार्टर बनाएगा।

शेनझोउ-14 के बाद बाकी दो मॉड्यूल – लैबोरेटरी केबिन वेंटियन और मेंगटियन जुलाई और अक्टूबर में लॉन्च किए जाएंगे। चीन का स्पेस स्टेशन एक दशक के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसका वजन 180 टन होगा। द्रव्यमान के हिसाब से यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का लगभग 20% होगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code