hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में बच्चों को जल्द लगेगा कोविडरोधी टीका, पूनावाला बोले – ‘कोवोवैक्स’ का परीक्षण जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में बच्चों को जल्द लगेगा कोविडरोधी टीका, पूनावाला बोले – ‘कोवोवैक्स’ का परीक्षण जारी
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में बच्चों को जल्द लगेगा कोविडरोधी टीका, पूनावाला बोले – ‘कोवोवैक्स’ का परीक्षण जारी

Vinayak Barot
Last updated: December 14, 2021 7:53 pm
Vinayak Barot
Published: December 14, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 दिसंबर। देश में कोविडरोधी टीका कोविशील्ड बनाने वाली कम्पनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की अगले छह माह में बच्चों के लिए कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने की योजना है। कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

3 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोवोवैक्स पूरी तरह सुरक्षित

पूनावाला ने एक उद्योग सम्मेलन में भागीदारी के दौरान कहा कि ‘कोवोवैक्स’ टीके का परीक्षण चल रहा है और यह तीन वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चों को हर तरह से सुरक्षा प्रदान करेगा। वर्तमान में कोविशील्ड और कोविड-19 के अन्य टीकों को 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मंजूरी प्राप्त है।

पूनावाला ने कहा, ‘हमने बच्चों में ज्यादा गंभीर रोग नहीं देखे हैं। सौभाग्य से बच्चों के लिए दहशत नहीं है। हालांकि, हम बच्चों के लिए छह महीने में एक टीका लेकर आएंगे, उम्मीद है कि यह तीन वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चों के लिए होगा।’ उन्होंने कहा कि भारत में दो कम्पनियां हैं, जिन्हें लाइसेंस प्राप्त है और बच्चों के लिए उनके टीके जल्द उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है, हां आपको अपने बच्चे को टीका लगवाना चाहिए, इसका कोई नुकसान नहीं है, ये टीके सुरक्षित और कारगर साबित हुए हैं। यदि आपको लगता है कि आपको अपने बच्चे का टीकाकरण कराना चाहिए तो इसके लिए सरकार की घोषणा का इंतजार करें। बच्चों के लिए हमारा टीका कोवोवैक्स छह महीने में आएगा।’

ओमिक्रॉन के बारे में कुछ भी अनुमान लगा पाना अभी कठिन

पूनावाला ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि (कोविड-19 के नए स्वरूप) ओमीक्रॉन के संदर्भ में क्या होगा, लेकिन अब तक बच्चे कोराना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित नहीं हुए हैं।’ ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में उन्होंने कहा कि मामले बढ़ सकते हैं, लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या इससे किस कदर बढ़ेगी, उस बारे में अब कोई भी अनुमान लगाने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने कहा कि ओमीक्रॉन पर स्पष्टता एक महीने में या इससे अधिक समय में आएगी और तब यह पता चलेगा कि मौजूदा टीके वायरस के नए स्वरूप पर कितने कारगर हैं। उन्होंने कहा, ‘एक चीज बहुत निश्चित है कि ओमीक्रॉन कहीं अधिक संक्रामक है और यह विश्व में बहुत तेजी से फैलेगा।’

You Might Also Like

पीएम मोदी काहिरा पहुंचे, मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने किया स्वागत, दिया गार्ड ऑफ ऑनर
छत्तीसगढ़ : सुकमा में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद
अखिलेश यादव का बीजेपी पर प्रहार, कहा- I.N.D.I.A गठबंधन ने भाजपा को हराने के लिए कसी कमर
बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : आयुष शेट्टी का पराक्रम जारी, सिंधु, प्रणय व उन्नति की चुनौती समाप्त
ईरान में हिंसा से हालात बेकाबू, अब तक 35 की मौत, 1200 लोग हिरासत में
TAGGED:Adar PoonawallaAnti-Covid Vaccine for ChildrenCovishieldCovovaxserum institute
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

મહિલા સમાનતા દિવસ ક્યારે અને કેવી રીતે મનાવવાની શરૂઆત થઇ? જાણો તેનો ઇતિહાસ 

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 26, 2020
ઓડિશામાં હવાઈ સર્વે પછી બોલ્યા મોદી- નવીનબાબુએ સરસ કામ કર્યું, કેન્દ્ર કરશે રૂ.1000 કરોડની વધારાની મદદ
UP: देवबंद में 1993 में हुए बम विस्फोटों का आरोपी नजीर अहमद 31 वर्ष बाद श्रीनगर से गिरफ्तार
भारतीय महिलाओं ने जीती टी20 सीरीज, अंतिम मैच में रिकॉर्ड स्कोर के सामने वेस्टइंडीज 60 रनों से परास्त
महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, शिव मंदिरों में करेंगे दर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?