1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. सुखबीर बादल को लेकर मुख्यमंत्री मान ने कसे तंज,  हंस-हंस कर लोटपोट हुए लोग
सुखबीर बादल को लेकर मुख्यमंत्री मान ने कसे तंज,  हंस-हंस कर लोटपोट हुए लोग

सुखबीर बादल को लेकर मुख्यमंत्री मान ने कसे तंज,  हंस-हंस कर लोटपोट हुए लोग

0
Social Share

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री आज अबोहर में किसानों को मुआवजा राशि बांटने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को दुनियादारी का नहीं पता।

दरअसल, मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर बादल को नहीं पता कि “दिन फुटना” क्या होता है? पिछले दिनों सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा “दिन फुटना” शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिसे सुखबीर बादल ने किसी से पूछा कि ये “दिन फुटना” क्या होता है?

ऐसे ही कर दिया सुबह 7.30 बजे का समय अब महिलाओं को साढ़े 2 बजे उठना पड़ेगा। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि साढ़े 2 नहीं, ढाई बजे होता है। वहां मौजूद लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। निशाना साधते मुख्यमंत्री ने कहा कि जो खुद 12 बजे उठता हो, उसे क्या पता दुनियादारी क्या होती है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code