hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे महायुति गठबंधन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे महायुति गठबंधन
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे महायुति गठबंधन

Revoi Editor
Last updated: October 18, 2024 5:41 pm
Revoi Editor
Published: October 18, 2024
Share
SHARE

पुणे, 18 अक्टूबर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताया है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में ‘प्रचंड’ बहुमत से जीत हासिल करेगा। शिंदे ने चंडीगढ़ से लौटने के बाद बृहस्पतिवार देर रात पुणे हवाई अड्डे पर पत्रकारों से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतरीन प्रदर्शन का हवाला देते हुए यह बात कही।

चंडीगढ़ में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों की परिषद की बैठक में हिस्सा लिया। शिंदे ने कहा कि राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है।

उन्होंने कहा, “इस बात पर आम सहमति थी कि ऐसी बैठकें साल में दो बार होनी चाहिए।” शिंदे ने सैनी को जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए कहा, “हरियाणा चुनाव के नतीजों ने सभी सर्वेक्षणों के अनुमानों को झुठला दिया है, क्योंकि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम को स्वीकार किया है।” हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा 90 सीट में से 48 सीट पर जीत हासिल कर तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटी।

उन्होंने कहा, “हरियाणा के लोगों ने ‘डबल इंजन’ सरकार के लिए वोट दिया और केंद्र में सत्ता में बैठी पार्टी का समर्थन किया। हरियाणा के परिणाम महाराष्ट्र में भी दोहराए जाएंगे क्योंकि हमने ‘लाडकी बहिन’ योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।” महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। उन्होंने कहा, “राज्य में व्यापक विकास के प्रयास किये जा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि महायुति आगामी चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में बने रहेगी।”

You Might Also Like

अमेरिका के गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत के साथ हुई बदसलूकी, भड़का सिख संस्था, कहा- गुरुद्वारा एक पूजा स्थल हैं
जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें चीफ जस्टिस के तौर पर कल लेंगे शपथ, लम्बित मामलों पर बोले – ‘मैं बहुत आशावादी हूं’
आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म
पश्चिम बंगाल : सीएम ममता बनर्जी कार हादसे में घायल, बैठक से लौटते वक्त माथे में लगी चोट
कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता हैं  माखनलाल सरकार, पीएम मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
TAGGED:Chief Minister Eknath Shinde claimsharyanaMaharashtra electionsMahayuti alliancewill win
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?