hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स की 4 वर्षों बाद घर वापसी, चेपक में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रनों से हराया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स की 4 वर्षों बाद घर वापसी, चेपक में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रनों से हराया
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स की 4 वर्षों बाद घर वापसी, चेपक में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रनों से हराया

Vinayak Barot
Last updated: April 4, 2023 1:40 am
Vinayak Barot
Published: April 4, 2023
Share
SHARE

चेन्नई, 3 अप्रैल। चार बार के पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने चार वर्षों बाद घरेलू मैदान पर शानदार वापसी की और चेपक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को 12 रनों से हराकर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना खाता खोल लिया। सीएसके को उद्घाटन मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी।

.@ChennaiIPL emerge victorious in an entertaining run-fest at the MA Chidambaram Stadium 🙌

They bag their first win of the season with a 12-run victory at home 👏👏

Follow the match ▶️ https://t.co/buNrPs0BHn#TATAIPL | #CSKvLSG pic.twitter.com/jQLLBYW61j

— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2023

ऋतुराज व मोईन अली बने सीएसके की जीत के सूत्रधार

आईपीएल के मौजूदा संस्करण के छह मैचों में पहली बार दोनों टीमों ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया। इस क्रम में ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ की लगातार दूसरी फिफ्टी (57 रन, 31 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) और डेवोन कॉनवे (47 रन, 29 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से सीएसके ने सात विकेट पर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके बाद हरफनमौला मोईन अली की अचूक गेंदबाजी (4-26) सामने लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम काइल मेयर्स के पचासे (53 रन, 22 गेंद, दो छक्के, आठ चौके) के बावजूद सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के बाद पहली बार होम एंड अवे रूल के प्रारूप में आईपीएल लौटी है। 2020 व 2021 में कोरोना के चलते पूरी स्पर्धा यूएई में हुई थी जबकि पिछले वर्ष मुंबई व पुणे में मुकाबले समेट दिए गए थे। इस लिहाज से 1426 दिनों बाद धोनी एंड कम्पनी की घर वापसी का स्थानीय दर्शकों ने पूरा लुत्फ उठाया।

For his match-winning all-round performance in @ChennaiIPL's first home game of the season, Moeen Ali receives the Player of the Match award 🙌🏻#CSK registered a 12-run victory over #LSG 👌👌

Scorecard ▶️ https://t.co/buNrPs0BHn#TATAIPL | #CSKvLSG pic.twitter.com/C4sEj6ezNC

— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2023

मेयर्स व राहुल की भागीदारी टूटते ही दबाव में आ गया एलएसजी

कठिन लक्ष्य के सामने एलएसजी की शुरुआत अच्छी रही, जब लगातार दूसरी फिफ्टी जमाने वाले मेयर्स ने कप्तान लोकेश राहुल (20 रन, 18 गेंद, दो चौके) के साथ 33 गेंदों पर ही 79 रन जोड़ दिए। लेकिन इसके बाद चार रनों के भीतर शीर्ष तीन बल्लेबाजों के लौटने से एलएसजी टीम दबाव में आ गई। मोईन ने लगातार ओवरों में जहां दोनों ओपनरों को लौटाया वहीं मिशेल सैंटनर ने दीपक हुड्डा (2) को सस्ते में निबटा दिया।

स्कोर कार्ड

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मोईन ने क्रुणाल पांड्या (9) व मार्कस स्टोइनिस (21 रन, 18 गेंद, एक छक्का) के रूप में दो और शिकार किए। वहीं तुषार देशपांडे (2-45) ने निकोलस पूरन (32 रन, 18 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) के रूप में पहला शिकार किया तो 16 ओवरों में 156 पर 6 विकेट पर गिर चुके थे। अंत में आयुष बडोनी (23 रन, 18 गेंद), कृष्णप्पा गौतम (नाबाद 17 रन, 11 गेंद, एक छक्का) व मार्क वुड (नाबाद 10 रन, तीन गेंद, एक छक्का, एक चौका) के बीच 24 गेंदों 49 रन आए, लेकिन इनकी कोशिशें टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकीं।

गायकवाड़ व कॉनवे के बीच 55 गेंदों पर 110 रनों की भागीदारी

इससे पहले चेन्नई की पारी में गायकवाड़ और कॉनवे ने सिर्फ 55 गेंदों पर 110 रनों की ठोस भागीदारी से रंग जमा दिया। फिर शिवम दुबे (27 रन, 16 गेंद, तीन छक्के, एक चौका), मोईन अली (19 रन, 13 गेंद, तीन चौके), अम्बाती रायुडु (नाबाद 27 रन, 14 गेंद, दो छक्के, दो चौके) ने भी तेज हाथ दिखाए जबकि कप्तान धोनी (12 रन, तीन गेंद, दो छक्के) ने 89 मीटर का छक्का जड़कर चेपक स्टेडियम में दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

A treat for the Chennai crowd! 😍@msdhoni is BACK in Chennai & how 💥#TATAIPL | #CSKvLSG

WATCH his incredible two sixes 🔽 pic.twitter.com/YFkOGqsFVT

— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2023

धोनी आईपीएल में पांच हजार रन पूरा करने वाले सातवें बल्लेबाज बने

‘थाला’ धोनी ने दो छक्के जड़े, लेकिन मार्क वुड को तीसरा छक्का जड़ने के प्रयास में आउट हो गए। हालांकि इस पारी के दौरान ही माही आईपीएल में पांच हजार रन पूरा करने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीते रविवार को पांच विकेट लेने वाले वुड ने 49 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी 28 रन देकर तीन विकेट लिए।

🚨 Milestone Alert 🚨

5️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs in #TATAIPL for magnificent MSD! 🫡🫡

Follow the match ▶️ https://t.co/buNrPs0BHn#TATAIPL | #CSKvLSG | @msdhoni pic.twitter.com/InAuRN5oNu

— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2023

मंगलवार का मैच : गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

“130 crore Indians are eternally grateful for all that you have done”, reads the letter written by PM Modi to M.S. Dhoni
अमरनाथ यात्रा के लिए 7,200 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, अब तक 50 हजार ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल सुरक्षाकर्मियों को किया सम्मानित
दक्षिण अफ्रीका : ईस्ट लंदन के एक नाइट क्लब में 21 नाबालिगों की रहस्यमय मौत
भारत-किर्गिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने की क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा
TAGGED:Chennai Super KingsChepaukCricketIPL 2023Lucknow Super Giants Lostreturn home after 4 years
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?