1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-3, ISRO का अगला ऑपरेशन रविवार की रात 11 बजे
चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-3, ISRO का अगला ऑपरेशन रविवार की रात 11 बजे

चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-3, ISRO का अगला ऑपरेशन रविवार की रात 11 बजे

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है, जब उसने चंद्रयान-3 को देर शाम चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। चंद्रयान-3 अब चंद्रमा के चारों ओर तेज गति से चक्कर लगाएगा।

इसरो ने ट्वीट किया, ‘यह चंद्रयान-3 है। मैं अभी लूनर ग्रैविटी फील कर रहा हूं। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है। पेरिल्यून में रेट्रो-बर्निंग का कमांड मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX), बेंगलुरु से दिया गया था। अगला ऑपरेशन – रिडक्शन ऑफ ऑर्बिट – 6 अगस्त, 2023 को लगभग रात 11 बजे निर्धारित है।’

गौरतलब है कि देश का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ शुक्रवार, 14 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से प्रक्षेपित किया गया था। लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 ने शुक्रवार तक दो तिहाई दूरी तय कर ली थी। सबकुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code