1. Home
  2. राज्य
  3. Chaitra Navratri : सीएम योगी, अमित शाह और गडकरी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दीं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
Chaitra Navratri : सीएम योगी, अमित शाह और गडकरी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दीं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Chaitra Navratri : सीएम योगी, अमित शाह और गडकरी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दीं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

0
Social Share

नई दिल्ली, 19 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की भी कामना की है। नवरात्रि के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जय माता दी। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती से आपके उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और वैभवपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा की शक्ति और साहस और वसंत ऋतु की शुरुआत के प्रतीक का यह मंगल पर्व सभी को सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें।”

केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, “हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से कामना है कि यह नवसंवत्सर हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई आशाओं का संचार करे।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट किया, “वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्। चैत्र नवरात्र के पावन प्रथम दिवस मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सम्पूर्ण जगत का मंगल और कल्याण करो। चहुंओर सुख एवं समृद्धि का वास हो। जय मां शैलपुत्री।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “जगज्जननी आदि शक्ति मां भगवती की आराधना व उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैया की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि, खुशहाली आए और प्रेम, सौहार्द के मधुर प्रकाश से हर जीवन आलोकित होता रहे, यही प्रार्थना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि को लेकर पोस्ट में लिखा, “वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्। जगज्जननी मां दुर्गा की आराधना और उपासना के पावन पर्व ‘चैत्र नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री सभी भक्तों के जीवन में शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें, उनसे यही प्रार्थना है। जय मां शैलपुत्री।” असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मां के नौ रूपों की आराधना और उनके आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां आएं, यही कामना है।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code