hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एक दिनी सीरीज : चहल ने लॉर्ड्स में तोड़ा 39 वर्ष पुराना रिकॉर्ड, लेकिन इंग्लैंड के हाथों भारत 100 रनों से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एक दिनी सीरीज : चहल ने लॉर्ड्स में तोड़ा 39 वर्ष पुराना रिकॉर्ड, लेकिन इंग्लैंड के हाथों भारत 100 रनों से परास्त
खेलहिन्दी

एक दिनी सीरीज : चहल ने लॉर्ड्स में तोड़ा 39 वर्ष पुराना रिकॉर्ड, लेकिन इंग्लैंड के हाथों भारत 100 रनों से परास्त

Vinayak Barot
Last updated: July 15, 2022 11:35 am
Vinayak Barot
Published: July 15, 2022
Share
SHARE

लंदन, 15 जुलाई। लेगब्रेक गुगली गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने ऐतिहासिक लार्ड्स ग्राउंड पर 39 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और किसी वनडे मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। लेकिन उनका यह प्रदर्शन भारत के काम नहीं आ सका क्योंकि बल्लेबाजों की विफलता के चलते टीम को गुरुवार देर रात दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड के हाथों 100 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी।

1-1 की बराबरी के बाद अब मैनचेस्टर में होगा सीरीज का फैसला

मेजबानों ने इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है, जो दो दिन पूर्व ओवल में भारत के खिलाफ अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमटने के बाद 10 विकेट की सबसे बड़ी पराजय झेलने पर विवश हुए थे। सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच रविवार, 17 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

मोईन अली व डेविड विली ने इंग्लैंड को दिया चुनौतीपूर्ण स्कोर

मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी पर बाध्य इंग्लैंड टीम चहल (4-47) व हार्दिक पांड्या (2-28) के सामने 29 ओवरों में 148 रनों पर ही छह विकेट गंवाकर संकट में प्रतीत हो रही थी। लेकिन मोईन अली (47 रन, 64 गेंद, दो छक्के, दो चौके) व डेविड विली (41 रन, 49 गेंद, दो छक्के, दो चौके) के बीच सातवें विकेट के लिए 62 रनों की उपयोगी साझेदारी की मदद से मेजबान 49 ओवरों में 246 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल हो गए थे।

Tough times don’t last, tough people do.

Nobody deserves this more.

Toppers ❤️ pic.twitter.com/EWhU5NxAUX

— England Cricket (@englandcricket) July 14, 2022

रीस टॉप्ली के करिअर बेस्ट प्रदर्शन के सामने भारतीय बल्लेबाजी दुबकी

फिलहाल जवाबी काररवाई में टीम इंडिया 38.5 ओवरों में सिर्फ 146 रनों पर ही सिमट गई। इंग्लैंड की जीत के हीरो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली रहे, जिन्होंने करिअर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 9.5 ओवरों में 24 रन देकर छह विकेट झटके। ये इंग्लैंड की ओर से किसी गेंदबाज का वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

स्कोर कार्ड

भारतीय टीम तो 12वें ओवर में 31 पर चार विकेट गंवा चुकी थी। दल के सर्वोच्च स्कोरर हार्दिक पांड्या (29 रन, 44 गेंद, दो चौके) व रवींद्र जडेजा (29 रन, 44 गेंद, एक छक्का, एक चौका) साबित हुए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (27), मो. शमी (23) व विराट कोहली (16) दोहरे अंकों में पहुंच सके। कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत तो खाता भी नहीं खोल सके।

चहल ने तोड़ा मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड

फिलहाल भारत की पराजय से हटकर देखें तो चहल अब लॉर्ड्स में किसी वनडे मैच में चार या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले मोहिंदर अमरनाथ ने यहां 1983 विश्व कप फाइनल मैच में 12 रन देकर तीन विकेट झटके थे। उनके अलावा आशीष नेहरा और हरभजन सिंह भी इस मैदान पर तीन-तीन विकेट ले चुके हैं। नेहरा ने 26 और हरभजन ने 28 रन देकर तीन-तीन विकेट झटके थे।

रोहित शर्मा बोले – मैनचेस्टर में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना होगा

इंग्लैंड के हाथों हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमने शुरू में काफी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज मोईन और विली ने सजी हुई पारी खेली। मुझे लगा था कि पिच में खेल होने के बाद बेहतर होती जाएगी, लेकिन पिच ने हमें चौंका दिया। टॉप ऑर्डर के किसी बल्लेबाज को लंबी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, जो हमसे नहीं हो पाई। इसके चलते हमें हार मिली। अब मैनचेस्टर में होने वाला अगला मैच रोमांचक होगा, जिसके लिए हमें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना होगा।’

You Might Also Like

पीएम मोदी ने कहा – भारत ने जी20 अध्‍यक्षता के दौरान असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं
सीएम योगी ने कहा – पहले UPSC के नाम से युवाओं को होती थी चिढ़, लेकिन अब बढ़ा भरोसा
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : ASI ने कोर्ट से और 4 सप्ताह तक सर्वेक्षण रिपोर्ट न जारी करने की अपील की
पीएम मोदी के दौरे से पहले वाराणसी को योगी सरकार का तोहफा, एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 550 करोड़ मंजूर
UP Monsoon Session: यूपी में लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण में अब होगी उम्रकैद, सदन में पेश हुआ बिल, आज होगी चर्चा
TAGGED:-one-day-seriesCricketenglandindialondonLord'sReece TopleyYuzvendra Chahal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?