hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गन्ना किसानों को केंद्र का बड़ा तोहफा :  गन्‍ने का लाभकारी मूल्‍य उच्चतम 290 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गन्ना किसानों को केंद्र का बड़ा तोहफा :  गन्‍ने का लाभकारी मूल्‍य उच्चतम 290 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित
राष्ट्रीयहिन्दी

गन्ना किसानों को केंद्र का बड़ा तोहफा :  गन्‍ने का लाभकारी मूल्‍य उच्चतम 290 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित

Vinayak Barot
Last updated: August 25, 2021 8:10 pm
Vinayak Barot
Published: August 25, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 अगस्त। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के पूर्व गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा प्रदान करते हुए गन्‍ने का उचित और लाभकारी मूल्‍य (एफआरपी) बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो अब तक का उच्‍चतम है। इससे पहले एफआरपी 285 रुपये प्रति क्विंटल थी।

वाणिज्‍य, उपभोक्‍ता मामले, खादय और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने चीनी सीजन 2021-22 (अक्टूबर-सितम्बर) के लिए इसे स्वीकृति प्रदान की।

5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों को लाभ होगा

पीयूष गोयल ने बताया कि मंत्रिमंडल के इस फैसले से पांच करोड़ गन्‍ना किसानों और उनके आश्रितों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले का लाभ चीनी मिलों के पांच लाख कामगारों और उनसे जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों को भी मिलेगा।

गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों को गन्‍ने का लाभकारी मूल्‍य दिलाने और गन्‍ने के जल्‍द भुगतान के लिए कई महत्‍वपूर्ण कदम उठाए हैं। गन्‍ने के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। सरकार एथनॉल का उत्‍पादन बढाने के लिए भी काम कर रही है, इससे किसानों को लाभ होगा।

आगामी चीनी सत्र के लिए गन्ने की उत्पादन लागत 155 रुपये प्रति क्विंटल

चीनी सीजन 2021-22 के लिए गन्ने की उत्पादन लागत 155 रुपये प्रति क्विंटल है। 10% की वसूली दर पर 290 रुपए प्रति क्विंटल की यह एफआरपी उत्पादन लागत से 87.1% अधिक है, यह किसानों को उनकी लागत पर 50% से अधिक का रिटर्न देने के वादे को भी सुनिश्चित करती है।

मौजूदा सत्र में चीनी मिलों ने 2,976 लाख टन गन्ना खरीदा

वर्तमान चीनी सीजन 2020-21 में 91 हजार करोड़ रुपये मूल्य के करीब 2,976 लाख टन गन्ने की चीनी मिलों द्वारा खरीद की गई, जो अब तक का उच्चतम स्तर है और न्यूनतम समर्थन मूल्य के मामले में धान की फसल की खरीद के बाद दूसरे स्थान पर है।

आगामी चीनी सीजन 2021-22  में गन्ने के उत्पादन में अपेक्षित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए चीनी मिलों द्वारा लगभग 3,088 लाख टन गन्ना खरीदे जाने की संभावना है। गन्ना किसानों को किए जाने वाला कुल प्रेषण एक लाख करोड़ रुपये होगा। सरकार अपने किसान हितैषी उपायों के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी कि गन्ना किसानों को उनकी बकाया धनराशि समय पर मिले।

You Might Also Like

बिहार : डेढ़ लाख की उधारी और ब्याज के चक्कर में हुई थी मुकेश सहनी के पिता की हत्या, मुख्य आरोपित ने कुबूला गुनाह
मुजफ्फरपुर में गरजे अमित शाह – ‘जंगलराज’ वाले कपड़ा और चेहरा बदलकर लोगों के बीच फिर से आ रहे
यूपी चुनाव : अखिलेश यादव की रैली में सपाइयों ने काटा जमकर बवाल, मंच-हेलीपैड की तोड़ी बैरिकेडिंग
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा – बांग्लादेश के साथ मित्रता को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देता है भारत
पश्चिम बंगाल : ममता सरकार को झटका, चुनाव बाद हिंसा की सीबीआई जांच का हाई कोर्ट ने दिया आदेश
TAGGED:FRP of sugarcanePiyush Goyalremunerative price of sugarcaneSugarcane farmer
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अपराधराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

August 11, 2026

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?