1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. महाराष्ट्र चुनाव : महिलाओं पर विवादित बयान के खिलाफ CEC राजीव कुमार सख्त, कड़ी काररवाई के दिए निर्देश
महाराष्ट्र चुनाव : महिलाओं पर विवादित बयान के खिलाफ CEC राजीव कुमार सख्त, कड़ी काररवाई के दिए निर्देश

महाराष्ट्र चुनाव : महिलाओं पर विवादित बयान के खिलाफ CEC राजीव कुमार सख्त, कड़ी काररवाई के दिए निर्देश

0
Social Share

मुंबई, 8 नवम्बर। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं के खिलाफ की गई अपमानजनक व अशोभनीय टिप्पणियों की कड़ी निंदा की।

निर्वाचन आयुक्तों – ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने अधिकारियों को ऐसी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्ती से काररवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने साथ ही उम्मीद व्यक्त की है कि सभी उम्मीदवार और पार्टी नेता महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाते हुए कार्य करेंगे।

शाइना एनसी के खिलाफ अरविंद सावंत ने की थी अराजक टिप्पणी

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत शिवसेना (शिंदे गुट) की मुंबादेवी से उम्मीदवार शाइना एनसी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण विवादों में फंस गए थे। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान शाइना एनसी के लिए ‘इम्पोर्टेड माल’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे काफी बवाल हुआ और शाइना ने उनके खिलाफ पुलिस कम्प्लेन तक कर दी थी। बाद में सावंत ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस कमिश्नर, SP, जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त और निर्वाचन अधिकारी बैठक में शामिल हुए। निर्वाचन आयोग ने इससे पहले राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को निर्देश दिए थे कि वे ऐसे किसी भी कार्य, हरकत या बयानबाजी से बचें, जिसे महिलाओं के सम्मान और गरिमा के प्रतिकूल माना जाता हो।

सीईसी ने कहा कि निजी जीवन के किसी भी पहलू की आलोचना नहीं की जानी चाहिए, जो अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं या कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़ा न हो। उन्होंने ‘निम्न-स्तरीय’ व्यक्तिगत हमले करने वालों के खिलाफ काररवाई के निर्देश दिए।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code