hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीडीएस जनरल रावत और पत्नी मधुलिका पंचतत्व में विलीन, दोनों बेटियों ने माता-पिता को दी मुखाग्नि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सीडीएस जनरल रावत और पत्नी मधुलिका पंचतत्व में विलीन, दोनों बेटियों ने माता-पिता को दी मुखाग्नि
राष्ट्रीयहिन्दी

सीडीएस जनरल रावत और पत्नी मधुलिका पंचतत्व में विलीन, दोनों बेटियों ने माता-पिता को दी मुखाग्नि

Vinayak Barot
Last updated: December 10, 2021 6:42 pm
Vinayak Barot
Published: December 10, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 दिसंबर। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का आज शाम यहां दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वायर शवदाहगृह में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 17 तोपों की सलामी के बीच जनरल रावत की दोनों बेटियों – कृतिका और तारिणी ने पूरे रीति-रिवाज के साथे अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी।

तमिलनाडु में नीलगिरि की पहाड़ियों पर गत बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में 11 अन्य सैन्यकर्मियों के साथ जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर अपराह्न में तीन, कामराज मार्ग स्थित उनके आवास से बरार स्क्वायर लाया गया।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को 17 तोपों की सलामी दी गई#CDSGeneralBipinRawat pic.twitter.com/Fpy2qn0LmN

— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) December 10, 2021

कृतिका और तारिणी ने ही किए सारे अनुष्ठान

अंत्येष्टि स्थल पर जनरल रावत और उनकी पत्‍नी मधुलिका के लिए जब चिता तैयार की जा रही थी, कृतिका और तारिणी एक-दूसरे का हाथ थामे खड़ी थीं। जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर एक ही चिता पर रखे गए। कृतिका व तारिणी ने ही सैन्य अधिकारियों और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से सारे अनुष्ठान किए एवं माता-पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान सीडीएस रावत को 17 तोपों की सलामी दी गई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सहित देश-व‍िदेश की गणमान्‍य हस्तियों ने दी अंत‍िम विदाई

लगभग 800 सैन्यकर्मियों के साथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस सहित देश-विदेश के गणमान्य लोग जनरल रावत के अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे।

इससे पहले जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर पूर्वाह्न में बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया। वहां सीजेआई एनवी रमना, तीनों सेनाओं के प्रमुख, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

You Might Also Like

IPL 2024 : एमएस धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ नए कप्तान नियुक्त
UP foundation day: मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- राज्य को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का लें संकल्प
शेयर बाजार : दो दिनों की तेजी थमी, सेंसेक्स 836 अंक गिरकर फिर 80000 के नीचे
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने चीन की सहायता से निर्मित पोखरा हवाई अड्डे का किया उद्घाटन
21वीं सदी में देश का कोई भी कोना तेज विकास की दौड़ में पीछे नहीं छूटना चाहिए : प्रधानमंत्री मोदी
TAGGED:17 gun salute to General RawatCDS General Bipin rawatdaughters performed last ritesGeneral Rawat merged in Panchatattva
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

August 11, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?