1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

किष्किंधा रथ यात्रा: संभल CO अनुज चौधरी ने हाथ में पकड़ी गदा तो सपा के नेता ने बताया बंदर, कहा- काहे का हनुमान जी

लखनऊ, 3 जनवरी। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में किष्किंधा रथयात्रा निकाली गई। इस रथयात्रा में संभल के सीओ अनुज चौधरी कंधे पर हनुमान की गदा रखकर भारी पुलिस फोर्स के साथ दिखे। उनके इस अंदाज को देखकर लोग सोशल मीडिया पर उन्हें हनुमान जी कहने लगे वहीं अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी की […]

गोरखनाथ मन्दिर में रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना

गोरखपुर, 3 जनवरी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः बेला में गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पौष माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी (विनायक चतुर्थी) के मान में हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान की पूर्णता सीएम योगी ने हवन करके की। गोरखनाथ मंदिर […]

यूपी आईएएस तबादला: योगी सरकार ने किये 46 IAS अफसरों के तबादले, संजय प्रसाद को फिर मिला गृह विभाग

लखनऊ, 3 जनवरी। राज्य सरकार ने गुरुवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विशेष सचिव से लेकर अपर मुख्य सचिव स्तर के 46 अफसरों के स्थानांतरण किए गए हैं। मुख्यमंत्री और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को एक बार फिर गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 9 महीने पहले लोकसभा […]

UP में ई-रिक्शा को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, ओवर लोडिंग वाहन चलाने वालों की भी अब खैर नहीं

लखनऊ, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि जागरुकता के अभाव में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हो रही 23-25 हजार मौतें देश व राज्य की क्षति है। नव वर्ष के पहले दिन उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सीएम योगी ने सभी विभागों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक […]

यूपी : बलिया में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का वाहन पलटा, आधा दर्जन लोग घायल

बलिया, 1 जनवरी। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक वाहन बलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजे खेजूरी थाना क्षेत्र के बलिया सिकन्दर पुर मार्ग के जनुआन पुलिया के समीप […]

लखनऊ में नरसंहार : होटल में मां और 4 बहनों की हत्या, आरोपित बेटा अरशद गिरफ्तार

लखनऊ, 1 जनवरी। नए वर्ष 2025 के पहले दिन तहजीब के शहर लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब नाका क्षेत्र स्थित एक होटल में एक महिला और उसकी चार बेटियों के रक्तरंजित शव पाए गए। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने बताया कि पांच लोगों की हत्यारोपित को […]

महाकुम्भ में जारी की जाएगी हिन्दू आचार संहिता, कुरीतियों को दूर करने व मर्यादित आचरण को बढ़ावा देने पर जोर

वाराणसी, 31 दिसम्बर। सैकड़ों वर्षों में हिन्दू धर्मावलंबियों में आई कुरीतियों को दूर करने और मर्यादित आचरण को बढ़ावा देने के लिए समयानुकूल काशी विद्वत परिषद ने एक हिन्दू आचार संहिता (Hindu Code of Conduct) तैयार की है। इसे  प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ के दौरान जारी किया जाएगा। काशी विद्वत परिषद ने तैयार की […]

New Year 2025: अयोध्या, मथुरा और काशी में नए साल के जश्न के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़

लखनऊ, 31 दिसंबर। नए वर्ष के आगमन में अब कुछ ही घंटे शेष हैं और इसके जश्न के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों… अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा उपायों और विस्तृत भीड़ प्रबंधन योजनाओं के साथ, भगवान राम की जन्मभूमि से जुड़ा पवित्र शहर अयोध्या […]

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते यूपी में पड़ने लगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, मौसम विभाग जारी की चेतावनी

लखनऊ, 31 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में बारिश और बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में अब हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों से सूरज ने भी बादलों की चादर ओढ़ रखी है। मौसम विभाग की मानें […]

मुंबई होर्डिंग हादसा: मुख्य आरोपी अरशद खान लखनऊ से गिरफ्तार, 7 महीने से था फरार

मुंबई, 31 दिसंबर। मुंबई पुलिस ने घाटकोपर में होर्डिंग ढहने के मामले में मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कारोबारी अरशद खान (42) के रूप में हुई है। मामले के संबंध में बयान दर्ज […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code