1. Home
  2. राज्य
  3. मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश : झाबुआ में भीषण हादसा, वैन पर पलटा सीमेंट लोडेड ट्रक, 9 लोगों की मौत

झाबुआ, 4 जून। मध्य प्रदेश के झाबुआ में मंगलवार देर रात भीषण हादसा हो गया, जब मेघनगर थाना क्षेत्र के सहेली के सजेली रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक एक वैन के ऊपर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वेन पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में दो परिवारों के नौ लोगों की […]

पीएम मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर जारी किया 300 रुपये का विशेष सिक्का

भोपाल, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर 300 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया। यह सिक्का भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है और इसमें अहिल्याबाई होल्कर की उभरी हुई छवि […]

घर में घुसकर मारेंगे, भोपाल में गरजे पीएम मोदी, पाकिस्तान को फिर दी कड़ी चेतावनी

भोपाल, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लिया और कई परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन है। हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को सैकड़ों किमी. […]

सुप्रीम कोर्ट की हिदायत – कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले का राजनीतिकरण ना करें…

नई दिल्ली, 28 मई। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों को भी हिदायत दी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान एक […]

सुप्रीम कोर्ट की एमपी के मंत्री विजय शाह को कड़ी फटकार, कहा – ‘आपके बयान से पूरा देश शर्मसार’

नई दिल्ली, 19 मई। उच्चतम न्यायालय ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को आज कडी फटकार लगाई और कहा, ‘आपके बयान से पूरा देश शर्मसार है। हमने आपके वीडियो देखे, आप घटिया भाषा का इस्तेमाल करने की कगार पर थे। जस्टिस सूर्यकांत और […]

कर्नल कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी केस : एमपी के मंत्री विजय शाह की याचिका पर SC में 19 मई को सुनवाई

नई दिल्ली, 16 मई। उच्चतम न्यायालय ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री एवं भाजपा नेता विजय शाह की याचिका पर सुनवाई 19 मई के लिए सूचीबद्ध कर दी। इंदौर पुलिस ने कर्नल सोफिया को निशाना बनाकर की गई टिप्पणी के लिए शाह के खिलाफ […]

‘पूरा देश, सेना और सैनिक पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं’, मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बोल

जबलपुर, 16 मई। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से उभरा विवाद अभी थमा भी नहीं कि अब राज्य के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने जबलपुर में सिविल डिफेंस के एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा देश, सैनिक और […]

एमपी हाई कोर्ट ने NEET-UG के परिणाम घोषित करने पर लगाई अंतरिम रोक

इंदौर, 16 मई। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने चिकित्सा क्षेत्र के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चार मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के परिणाम घोषित करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने इंदौर के एक उम्मीदवार की याचिका पर यह निर्देश दिया। इस उम्मीदवार ने याचिका में […]

मध्य प्रदेश : कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज

इंदौर, 14 मई।  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी मीडिया से साझा करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ बुधवार रात यहां प्राथमिकी दर्ज की गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके पूर्व दिन में मध्य प्रदेश […]

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी : हाई कोर्ट  का एमपी के मंत्री शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

इंदौर, 14 मई। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर की खंडपीठ के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने बुधवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ चार घंटे के भीतर भारतीय न्याय संहिता (IPC) के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश मंत्री द्वारा भारतीय सेना […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code