1. Home
  2. लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव के बीच गुजरात सरकार ने 35 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर, कई अधिकारी हुए प्रोनन्त

अहमदाबाद, 14 अप्रैल। गुजरात सरकार ने लोकसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के बीच रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 35 अधिकारियों को पदोन्नत और ट्रांसफर कर दिया। इस कवायद से सूरत और वडोदरा जैसे अहम शहरों को नए पुलिस कमिश्नर मिल गए हैं। सूरत और वडोदरा जैसे शहरों को मिले नए पुलिस […]

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने भेजा आमंत्रण, 15 देशों की राजनीतिक पार्टियां चुनावी कैंपेन देखने भारत आएंगी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। सत्तारूढ़ भाजपा ने देश में तैनात विभिन्न देशों के राजनयिकों और दुनियाभर के 25 राजनीतिक दलों को महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए आमंत्रित किया है। इस क्रम में नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस, श्रीलंका और कुछ अफ्रीकी देशों सहित 15 मेहमानों की ओर […]

भाजपा उम्मीदवार के विवादित बयान पर हमलावर हुए अखिलेश, कहा – भाजपा नया संविधान बनाकर खत्म करना चाहती है आरक्षण

लखनऊ, 14 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से सांसद और भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह के विवादित बयान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए चुनाव आयोग से काररवाई की मांग की है। अखिलेश यादव ने भाजपा उम्मीवार और सांसद लल्लू सिंह के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, […]

होशंगाबाद में बोले पीएम मोदी – ‘आग देश में नहीं, विपक्षी दलों के दिलों-दिमाग में लगी है’

होशंगाबाद, 14 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी अभियान के तहत रविवार को मध्य प्रदेश होशंगाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सहित सम्पूर्ण विपक्ष पर प्रहार जारी रखा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक कांग्रेस के एक परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल के माध्यम से सरकार चलाई है। […]

लोकसभा चुनाव : सपा ने जारी की एक और लिस्ट, बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ, 14 अप्रैल। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और डुमरियागंज से भीष्म शंकर ‘कुशल’ तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा से निकाले गए राम शिरोमणि वर्मा को श्रावस्ती से टिकट वहीं अन्य […]

पीएम मोदी बोले – भाजपा का घोषणापत्र युवा, महिला, किसान और गरीब को सशक्त करने पर केंद्रित, निवेश से नौकरी पर जोर

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया गया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को सशक्त करने के अलावा सम्मानजनक व गुणवत्तापूर्ण जीवन और निवेश से नौकरी पर केंद्रित है मोदी ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक समारोह […]

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा का घोषणा पत्र जारी, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और शाह भी रहे मौजूद

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी अपने घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है। इस संकल्प पत्र का शीर्षक ‘मोदी की गारंटी’ है और यह गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री ने इस […]

नड्डा बोले – स्पष्ट जनादेश से अनुच्छेद 370 निरस्त करने और राममंदिर निर्माण जैसी उपलब्धियां हासिल हो सकीं

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त किए जाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने और महिला आरक्षण कानून बनाए जाने जैसी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए रविवार को कहा कि यह पार्टी को मिले स्पष्ट […]

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी पर रोड शो के दौरान पथराव, माथे पर लगी हल्की चोट

विजयवाड़ा, 13 अप्रैल। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के मुखिया जगन मोहन रेड्डी पर शनिवार को एक रोड शो के दौरान पथराव हो गया। विजयवाड़ा में ‘मेमंथा सिद्धम’ बस यात्रा के दौरान जगन मोहन जब लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी एक पत्थर से उनकी बाईं भौंह पर चोट लग गई। सीएम […]

भंडारा में बोले राहुल गांधी – ‘कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे’

भंडारा (महाराष्ट्र), 13 अप्रैल। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने शनिवार को एलान किया कि यदि उनकी पार्टी केंद्र की सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। भंडारा जिले के साकोली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लोगों को परेशान करने वाले मुख्य […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code