1. Home
  2. लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

पीएम मोदी की हुंकार – ‘जब तक जिंदा हूं, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने दूंगा’

सिसई (गुमला), 4 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के गुमला जिले के सिसई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हुंकार भरी -‘जब तक जिंदा हूं, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने दूंगा।’ यह क्षेत्र लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में आता हैं, जहां से भाजपा ने समीर उरांव को उम्मीदवार बनाया है। […]

खरगे का एलान – कांग्रेस की सरकार बनने पर फसल बीमा का पैसा किसान के खाते में सीधे भेजेंगे

नई दिल्ली, 4 मई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किसानों से कहा है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान हित में जरूरी निर्णय लिए जाएंगे और फसल बीमा की राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा “किसानों के लिए बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफ़र होगा। कांग्रेस गारंटी […]

पुरी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने लौटाया टिकट, दिया ये हवाला

भुवनेश्वर, 4 मई। ओडिशा में कांग्रेस को शनिवार को उस समय एक और झटका लगा जब पुरी संसदीय सीट से उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने चुनाव अभियान के लिए फंडिंग से इनकार किये जाने के बाद अपना पार्टी टिकट वापस कर दिया। मोहंती ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल को प्रेषित ईमेल में […]

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना – ‘मेरे भाई को शहजादा कहते हैं, ये शहजादे 4000 KM पैदल चले..’

अहमदाबाद, 4 मई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को गुजरात के बनासकांठा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपने भाई राहुल गांधी को शहजादा कहने के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा और उन पर शहंशाह जैसा जीवन जीने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘वो मेरे भाई को शहजादा […]

झारखंड में गरजे पीएम मोदी, कहा- पाक नेता कर रहे कांग्रेस के ‘शहजादे’ को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की दुआ

पलामू, 4 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के सर्जिकल और हवाई हमलों ने पाकिस्तान को इतना हिला दिया है कि पड़ोसी देश के नेता अब दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस का ‘शहजादा’ भारत का प्रधानमंत्री बने। मोदी ने पलामू में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस […]

कांग्रेस नेता जयराम ने कहा- मोदी सरकार ने झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया

नई दिल्ली, 4 मई। कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि केंद्र पर झारखंड का कोयला रॉयल्टी और केंद्रीय योजना लाभ का लाखों करोड़ रुपये बकाया है तथा मोदी सरकार ने राज्य के साथ “सौतेला व्यवहार” किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने झारखंड के पलामू में प्रधानमंत्री की रैली से पहले उनसे सवाल पूछे। […]

लोकसभा चुनाव : राहुल गांधी और भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह ‘करोड़पति’ उम्मीदवार

नई दिल्ली, 3 मई। रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी और भाजपा प्रत्याशी व योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को यहां अपने नामांकन पत्र दाखिल किए और उनके हलफनामे के अनुसार दोनों ही करोड़पति हैं। राहुल गांधी ने नामांकन पत्र में अपनी चल संपत्ति नौ करोड़ रुपये से अधिक घोषित की […]

रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल गांधी बोले – ‘मेरे लिए भावुक पल…मां ने मुझे परिवार की कर्मभूमि सौंपी है’

नई दिल्ली, 3 मई। कांग्रेस पार्टी में काफी माथापच्ची के बाद नामांकन दाखिले के अंतिम दिन शुक्रवार को रायबरेली से पर्चा भरने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि रायबरेली से नामांकन दाखिल करने उनके लिए भावुक पल था। उनकी मां ने उन्हें बड़े भरोसे के […]

मतदान के दिन मुंबईवासियों को गिफ्ट : मेट्रो की दो लाइनों पर 10 प्रतिशत की छूट

मुंबई, 3 मई। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने लोकसभा चुनाव के तहत मतदान के दिन मुंबईवासियों को गिफ्ट देने की शुक्रवार को घोषणा की। इस क्रम में 20 मई को शहर में मतदान के लिए यात्रियों को टिकटों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण […]

सीएम योगी बोले – पाकिस्तानी समर्थन से साफ है कि ‘कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ’

लखनऊ, 3 मई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कांग्रेस के समर्थन में कथित तौर पर उठी आवाज को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि ‘कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code