1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

उत्तर प्रदेश : …तो क्या अब ‘नेताजी’ की राह पर चल पड़े हैं अखिलेश ?

लखनऊ, 29 अगस्त। सियासत हर पल नया सबक देती है। सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शायद नए-नए सबक सीख रहे हैं। 2017 में अपनी छवि को सुधारने के लिए उन्होंने जिन बाहुबलियों से किनारा किया था। अब सपा में बैकडोर से उनकी वापसी यही संकेत देती है कि उन्हें ‘नेताजी’ का रास्ता ही […]

अफगानिस्तान से लौटी ब्रिटिश सेना, ब्रिटिश पीएम ने कहा – ‘आपको अपनी बहादुरी पर गर्व होना चाहिए’

लंदन, 29 अगस्त। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां मौजूद ब्रिटिश सेना के आखिरी बचे हुए जवानों ने वापसी कर ली है। ब्रिटेन के सैनिक युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में पिछले लगभग दो दशक से मौजूद थें। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इन कठिन हालात में वहां से कई नागरिकों को बाहर निकालने में […]

अफगानिस्तान संकट : ISIS-K पर हमले के बाद अमेरिका का दावा – हमने टारगेट को मार गिराया

वाशिंगटन/ काबुल, 28 अगस्त। अमेरिका ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के काबुल स्थित ठिकाने (ISIS-K) पर जवाबी काररवाई के बाद दावा किया है कि उसने टारगेट को मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने शुक्रवार को मध्यरात्रि के आस-पास पूर्वी नंगरहार के एक घर में ड्रोन फेंका था। अमेरिकी सेना ने कहा कि इस […]

अफगानिस्तान : काबुल एयरपोर्ट बम धमाके में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत, 150 लोग घायल

काबुल। काबुल एयरपोर्ट के बाहार हुए बम धमाके के बाद अब स्थितियां सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं। जिसके लिए बम धमाकों के एक दिन बाद ही अफगानिस्तान से निकासी उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई हैं। यहां रेस्क्यू का काम तेजी से किया जा रहा है। अफगानिस्तान के काबुल में एयरपोर्ट […]

अफगानिस्तान संकट :  काबुल हवाईअड्डे के बाहर दो धमाके, 13 लोगों की मौत, कई घायल

काबुल, 26 अगस्त। अफगानी राजधानी काबुल स्थित हवाईअड्डे के बाहर गुरुवार की शाम लगातार दो बम धमाके हुए, जिनमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के घायल होने की खबर है। ज्ञातव्य है कि अफगानिस्तान पर इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तालिबान के कब्जे के बाद देश के हालात भयावह हो […]

अफगानिस्तान संकट : पंजशीर के लड़ाकों और तालिबान के बीच सीजफायर पर सहमति

काबुल, 26 अगस्त। इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तालिबान ने राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों पर भले ही कब्जा कर लिया है, लेकिन पंजशीर क्षेत्र में उसकी घुसपैठ नहीं बन सकी। पंजशीर के लड़ाकों के आक्रामक तेवर देख तालिबान को अंततः पीछे हटना पड़ा और अब उसकी नॉर्दर्न एलायंस से एक बार फिर बातचीत शुरू […]

अफगानिस्तान संकट :  अब सिर्फ ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा कर सकेंगे अफगानी नागरिक

नई दिल्ली, 25 अगस्त। अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद वहां बिगड़े हालात को देखते हुए भारत सरकार ने घोषणा की है कि अब अफगानी नागरिक सिर्फ ई-वीजा के द्वारा ही भारत की यात्रा कर सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। ऐसी खबरें मिल रही […]

काजिंद-21 : भारत और कजाकिस्‍तान 30 अगस्‍त से करेंगे संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास

नई दिल्ली, 25 अगस्त। भारत और कजाकिस्‍तान के बीच बढ़ रहे रणनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूती देने की कड़ी में दोनों देशों की सेनाएं आगामी 30 अगस्त से कजाकिस्तान में संयुक्त सैन्‍य अभ्‍यास करेंगी। भारत-कजाकिस्‍तान संयुक्‍त प्रशिक्षण प्रयास का 5वां संस्‍करण ‘काजिंद-21’ कजाकिस्तान के ट्रेनिंग नोड, आइशा बीबी में 30 अगस्‍त से 11 सितम्‍बर […]

यूक्रेन सरकार के उप विदेश मंत्री का आरोप – काबुल में हाईजैक किया गया यूक्रेनी विमान

नई दिल्ली, 24 अगस्त। यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवजेनी येनेनी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अफगानिस्तान से यूक्रेनी नागरिकों को निकालने पहुंचे यूक्रेन के एक विमान को काबुल से हाईजैक कर लिया गया है और उसे ईरान की तरफ ले जाया गया है। हालांकि ईरान ने इससे इनकार किया है। येवजेनी के अनुसार […]

भारतीय नागरिकों को राहत : एक्सपायर वीजा के साथ भी कर सकते हैं दुबई की यात्रा

अबू धाबी, 24 अगस्त। सरकारी विमानन कम्पनी दुबई एविएशन कॉरपोरेशन (फ्लाईदुबई) ने भारत व पाकिस्तान सहित छह देशों के नागरिकों को राहत देते हुए घोषणा की है कि जिनके दुबई रेजीडेंस वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है, वे भी 10 नवंबर तक दुबई लौट सकते हैं। इसी क्रम में रेजीडेंसी और विदेश मामलों के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code