1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

तालिबान ने बढ़ाई भारत की चुनौती, बोला – चीन सबसे महत्वपूर्ण साथी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर। भयंकर हिंसा और खौफ के बीच 20 वर्षों बाद अफगानिस्तान में एक बार फिर औपचारिक रूप से इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तालिबान का राज शुरू होने जा रहा है। हालांकि तालिबानी सरकार के औचरारिक गठन के कुछ घंटे पूर्व तालिबान ने इस बयान से भारत की चिंता और चुनौती बढ़ा दी है […]

कोरोना संकट : सरकार ने भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि 30 सितम्बर तक बढ़ाई

नई दिल्ली, 3 सितम्बर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि 30 सितम्बर बढ़ा दी गई है। पहले वीजा की अवधि 31 अगस्त तक थी। ज्ञातव्य है कि मार्च, 2020 से पहले विभिन्न प्रकार के वीजा पर भारत आए कई विदेशी नागरिक […]

अफगानिस्तान संकट :  भारत ने तालिबान से शुरू की औपचारिक बातचीत, आतंकवाद को लेकर जताई चिंता

नई दिल्ली, 31 अगस्त। अफगानिस्तान पर इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तालिबान के कब्जे से क्षेत्र में उभरीं सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर भारत ने तालिबान से औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है। मंगलवार तड़के तक अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से पूरी तरह वापसी होने के बाद आधिकारिक स्तर पर यह बातचीत शुरू हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने […]

पीएम मोदी ने अफगानिस्‍तान की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर गठित किया उच्‍चस्‍तरीय समूह

नई दिल्ली, 31 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में उपजे हालात को देखते हुए एक उच्‍चस्‍तरीय समूह का गठन किया है। इस समूह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कुछ वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह उच्‍चस्‍तरीय समूह पिछले कुछ दिनों से […]

अफगानिस्तान संकट : अलग-थलग पड़ने लगा तालिबान शासित मुल्क, मददगारों ने खींच लिए हाथ

नई दिल्ली, 31 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मदद के सहारे वर्षों से गुजर-बसर कर रहे अफगानिस्तान में गत 15 अगस्त से तालिबानी शासन आते ही सभी पुराने मददगारों ने हाथ खींच लिए हैं। इस क्रम में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक व अन्य वैश्विक आर्थिक एजेंसियों ने अपनी मदद रोकने की घोषणा की है। दूसरी ओर, […]

अफगानिस्तान में अमेरिका के 20 वर्षों का सैन्य अभियान खत्म, आखिरी विमान C-17 ने भरी उड़ान

काबुल, 31 अगस्त।  अफगानिस्तान में इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तालिबान से लगभग 20 वर्षों तक संघर्ष के बाद अमेरिका ने अपना सैन्य अभियान समाप्त कर दिया है। इस क्रम में अमेरिका 31 अगस्त तक अपनी सारी सेना अफगानिस्तान से हटाने वाला था, लेकिन तालिबान को दी डेडलाइन से पहले ही उसने देश में अपनी सैन्य उपस्थिति […]

सावधान! आ चुका है कोरोना का एक और खतरनाक वैरिएंट, वैक्सीन को भी कर सकता है बेअसर

नई दिल्ली, 30 अगस्त। भारत सहित विश्व के कई देश जहां कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं वहीं भारत में तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना का एक और खतरनाक वैरिएंट सामने आया है। कहा जा रहा है कि […]

अफगानिस्तान संकट :  काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले का शिकार हुए 6 बच्‍चों सहित 9 लोग

काबुल, 30 अगस्त। संकटग्रस्त अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट खुरासान (आईएसआईएस-के) के आत्‍मघाती बम हमलावर पर किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में छह बच्‍चों समेत नौ आम नागरिकों की भी मौत हुई है। ये सभी नौ लोग एक ही परिवार के सदस्‍य थे। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट में इसकी […]

अफगानिस्तान संकट : अमेरिका ने काबुल हवाई अड्डे के पास दागा रॉकेट, निशााने पर थे ISIS-K के आतंकी

काबुल, 29 अगस्त। इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तालिबान के कब्जे के बाद भयावह संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक रिहाइशी इलाके में रॉकेट से हमला किया गया, जिसमें एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य के घायल होने की खबर है। इस हमले के कुछ देर बाद […]

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा – काबुल एयरपोर्ट पर हो सकता है एक और आतंकी हमला

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमले की आशंका जताई है। बाइडेन ने कहा है कि, वहां के हालात अब भी बेहद खतरनाक बने हुए हैं और अगले 24 से 36 घंटे में काबुल एयरपोर्ट को आतंकी एक बार फिर निशाना बना सकते हैं। काबुल में बम ब्लास्ट […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code