1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

एशिया कप हॉकी : भारत ने जापान को भी दी शिकस्त, लगातार दूसरी जीत से मेजबानों का सुपर फोर का टिकट तय

राजगीर (बिहार), 31 अगस्त। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोलों की मदद से भारत ने रविवार को यहां पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए मैच में जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेजबानों ने चार टीमों के पूल में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सुपर फोर […]

विश्व बैडमिंटन : सेमीफाइनल में हारी सात्विक-चिराग की जोड़ी, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

पेरिस, 31 अगस्त। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को यहां विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष युगल सेमीफाइनल में चीन के 11वें वरीय चेन बो यांग और लियू यी से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के लिए पदक सुनिश्चित करने के एक दिन बाद सात्विक और चिराग के […]

पाकिस्तानी हॉकी टीम FIH जूनियर विश्व कप में भागीदारी के लिए भारत दौरे पर आएगी : हॉकी इंडिया

राजगीर (बिहार), 30 अगस्त। पाकिस्तान की हॉकी टीम इस वर्षांत FIH जूनियर विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर आएगी। हॉकी इंडिया (HI) के महासचिव भोलानाथ सिंह ने शनिवार को इस आशय की पुष्टि की उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए […]

BWF विश्व बैडमिंटन : सात्विक-चिराग ने विश्व नंबर 2 मलेशियाई टीम को चौंकाया, सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ भारत का पदक पक्का

पेरिस, 30 अगस्त। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की नौवीं वरीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां BWF विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में लगातार दूसरी सीड गिराई और विश्व नंबर दो आरोन चिया व वूई यिक सोह की मलेशियाई जोड़ी को चौंकाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही भारत का एक पदक पक्का कर दिया। इसके […]

BWF विश्व बैडमिंटन : सिंधु की छठे पदक की उम्मीद टूटी, ध्रुव- तनिषा की जोड़ी भी बाहर

पेरिस, 29 अगस्त। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता व भारत की शीर्षस्थ महिला शटलर पीवी सिंधु का BWF विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में छठा पदक जीतने का सपना शुक्रवार को टूट गया, जब वह तीन गेमों तक खिंचे संघर्षपूर्ण क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्वयं से उच्च विश्व रैंकिंग वाली इंडोनेशियाई पुत्री कुसुमा वर्दानी के हाथों […]

एशिया कप हॉकी : मेजबान भारत ने जीत से की शुरुआत, पहले मैच में चीन को 4-3 से हराया, कप्तान हरनमनप्रीत की हैट्रिक

राजगीर, 29 अगस्त। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के सहारे मेजबान भारत ने शुक्रवार से यहां प्रारंभ एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए में चीन पर 4-3 की संघर्षपूर्ण जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। 𝗪𝗜𝗡 to begin! 🙌 India beat China in a closely contested match at the Hero Asia Cup, […]

मेजर ध्यानचंद जयंती : राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी खेल और फिटनेस आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा

नई दिल्ली, 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस (एनएसडी) 2025 समारोह का नेतृत्व फिट इंडिया मिशन कर रहा  है और प्रेरक थीम ‘एक घंटा, खेल के मैदान में’ के तहत 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय, राष्ट्रव्यापी खेल और फिटनेस आंदोलन के रूप में आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन जीवनशैली से जुड़े रोगों से बचाव […]

डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा दूसरी बार खिताब जीतने से चूके, जूलियन वेबर बने विजेता

ज्यूरिख, 28 अगस्त। डायमंड लीग 2025 का फाइनल मैच ज्यूरिख में हुआ जिसमें जैवलिन थ्रो के इवेंट में सभी भारतीय फैंस की नजरें नीरज चोपड़ा पर थी। छह राउंड में नीरज चोपड़ा का सबसे बेस्ट थ्रो 85.01 मीटर का रहा लेकिन वह दूसरी बार इस खिताब को जीतने से चूक गए। इस बार डायमंड लीग […]

BWF विश्व बैडमिंटन : सिंधु ने विश्व नंबर दो वांग झी को बाहर किया, सात्विक-चिराग और कपिला-क्रास्टो ने भी गिराई सीड

पेरिस, 28 अगस्त। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता व भारत की शीर्षस्थ महिला शटलर पीवी सिंधु ने यहां BWF विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को विश्व रैकिंग में दूसरे नंबर की चीनी स्टार वांग झी यी को बाहर का रास्ता दिखाया और 21-19, 21-15 की जीत से खुद […]

BWF विश्व बैडमिंटन : सिंधु का अभियान जारी, प्रणय कड़े संघर्ष में एंटोनसेन से हारे, सात्विक-चिराग पूर्व क्वार्टर फाइनल में

पेरिस, 27 अगस्त। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने यहां BWF विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपना अभियान जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत से महिला एकल के पूर्व क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लेकिन एच.एस. प्रणय का अभियान दूसरे ही दौर में थम गया, जब उन्होंने विश्व नंबर दो डेनमार्क के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code