1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

राष्ट्रीय वॉलीबॉल : यूपी की महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार अंतिम 8 में, मेजबान पुरुषों की चुनौती टूटी

​वाराणसी, 8 जनवरी। मेजबान उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने गुरुवार को यहां 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के इतिहास में नए अध्याय का सृजन किया और ओडिशा पर रोमांचक जीत से पहली बार क्वार्टर फाइनल में जा पहुंचीं। लेकिन लीग चरण में अपराजेय रहते हुए पूर्व क्वार्टर तक पहुंचे मेजबान पुरुष प्लेऑफ की अंतिम बाधा […]

मलेशिया ओपन : सिंधु और सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य व आयुष की हार से पुरुष एकल में चुनौती खत्म

कुआलालम्पुर, 8 जनवरी। भारत की शीर्षस्थ महिला शटलर पीवी सिंधु ने यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में लगातार दूसरे दिन श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और खुद से ऊंची रैंकिंग वाली जापानी प्रतिद्वंद्वी टोमोका मियाजाकी को हराकर महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। उधर पुरुष युगल में वर्ष 2024 के उपजेता सात्विकसाईराज […]

राष्ट्रीय वॉलीबॉल : अजेय यूपी पुरुष वर्ग के पूर्व क्वार्टर फाइनल में, मेजबान महिलाओं की लगातार तीसरी जीत

वाराणसी, 7 जनवरी। मेजबान उत्तर प्रदेश के पुरुषों ने यहां डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के चौथे दिन बुधवार को भी अपना अपराजेय क्रम जारी रखा और ओडिशा को एकतरफा अंदाज में हराकर पांच टीमों के ग्रुप सी से पूर्व क्वार्टर फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली। वहीं यूपी की […]

ICC टी20 विश्व कप : पूर्व भारतीय बल्लेबाज विक्रम राठौर श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजी कोच नियुक्त

कोलंबो, 7 जनवरी। ICC टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ सह-मेजबान श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट से पहले अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है और पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज भारतीय व राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच का दायित्व निभा चुके विक्रम राठौर को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। राठोड़ 15 […]

मलेशिया ओपन : सिंधु और सात्विक-चिराग ने जीत से की शुरुआत, कोर्ट पर उतरे अन्य भारतीय परास्त

कुआलालम्पुर, 7 जनवरी। चोट के कारण लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहने के बाद वापसी कर रहीं भारत की शीर्षस्त महिला शटलर पीवी सिंधु तथा चिराग शेट्टी व सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की ख्यातिनाम पुरुष युगल जोड़ी ने जीत के साथ नए सत्र की शुरुआत की और बुधवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में […]

ICC ने खारिज की बांग्लादेश की मांग, टी20 विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने का किया था अनुरोध

नई दिल्ली, 7 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का उसके टी20 विश्व कप मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने का अनुरोध खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी ने अपने मैच संयुक्त मेजबान देश श्रीलंका में कराने का बांग्लादेश का अनुरोध नहीं माना। हालांकि, […]

राष्ट्रीय वॉलीबॉल : मेजबान उत्तर प्रदेश का अभियान जारी, तीसरे दिन आंध्र प्रदेश को दी शिकस्त

वाराणसी, 6 जनवरी। मेजबान उत्तर प्रदेश ने यहां डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार को अपना विजय अभियान जारी रखा और ग्रुप सी में आंध्र प्रदेश को आसानी से मात देकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। वहीं यूपी की महिलाओं ने भी ग्रुप सी में मणिपुर […]

मलेशिया ओपन बैडमिंटन : लक्ष्य सेन व आयुष शेट्टी पुरुष एकल के दूसरे दौर में, मालविका की चुनौती टूटी

कुआलालम्पुर, 6 जनवरी। भारत के शीर्षस्थ शटलर लक्ष्य सेन ने मंगलवार को यहां कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बावजूद नए सत्र की श्रेष्ठ शुरुआत की और सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को तीन गेमों तक खिंचे कड़े संघर्ष में परास्त कर पेट्रोनास मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह […]

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पुणे, 6 जनवरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पुणे स्थित वैकुंठ श्मशानभूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राजनीति में आने से पहले वायु सेना में पायलट […]

क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनके भाई को SIR मामले में चुनाव आयोग का नोटिस, 9 से 11 जनवरी के बीच सुनवाई

कोलकाता, 6 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनाव आयोग ने मोहम्मद शमी और उनके भाई क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बुलाया है। इस प्रक्रिया की शुरुआत 16 दिसंबर को हुई थी। साउथ कोलकाता […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code