1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

पेरिस ओलम्पिक मुक्केबाजी : निकहत जरीन ने शुरुआती बाउट में दर्ज की जीत

पेरिस, 28 जुलाई। दो बार की विश्व चैम्पियन भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने पेरिस ओलम्पिक खेलों के नॉर्थ पेरिस एरिना में रविवार को अपने अभियान की विजयी शुरुआत की और महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोट्जर को 5-0 के सर्व-सम्मत निर्णय से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली। […]

पेरिस ओलम्पिक टेबल टेनिस : मनिका व श्रीजा अकुला राउंड 32 में, शरत कमल व हरमीत देसाई एकल से बाहर

पेरिस, 28 जुलाई। देश की शीर्षस्थ महिला पैडलर मनिका बत्रा व श्रीजा अकुला ने रविवार को यहां पेरिस ओलम्पिक खेलों में टेबल टेनिस स्पर्धा के महिला एकल में पहली बाधा पार करते हुए राउंड 32 में प्रवेश कर लिया। लेकिन पुरुष एकल राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन अचंता शरत कमल व हरमीत देसाई को मायूस होना […]

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में ली निर्णायक बढ़त, बारिश से बाधित दूसरे मैच में श्रीलंका 7 विकेट से परास्त

पल्लेकेले, 28 जुलाई। विश्व चैम्पियन टीम इंडिया ने रविवार को यहां बारिश से बाधित दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान श्रीलंका को DLS पद्धति के जरिए सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। #TeamIndia complete a 7 wicket win over Sri Lanka in the 2nd T20I […]

अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बोलीं मनु भाकर – ‘कभी न भूलने वाला एहसास’

पेरिस, 28 जुलाई। टोक्यो 2020 की निराशा से उबरते हुए पेरिस 2024 ओलम्पिक में ऐतिहासिक पोडियम हासिल करने के बाद भारतीय शूटर मनु भाकर की खुशी देखते ही बनती थी। हरियाणा की 22 वर्षीया शूटर ने रविवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद कहा, ‘ यह मेरे […]

पेरिस ओलम्पिक बैडमिंटन : पीवी सिंधु और एचएस प्रणय का अभियान शुरू, ग्रुप चरण के पहले मुकाबले जीते

पेरिस, 28 जुलाई। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु व पुरुष एकल में देश के शीर्षस्थ शटलर एचएस प्रणय ने पेरिस ओलम्पिक खेलों के एकल वर्ग में अपने अभियान की सहज शुरुआत की और रविवार को लीग चरण के पहले मैच सीधे गेमों में जीत लिए। प्रणय ने जर्मन स्पर्धी फैबियन रोथ को […]

महिला एशिया कप : श्रीलंका ने भारत से छीना खिताब, आठ विकेट की जीत से पहली बार चैम्पियन

दाम्बुला, 28 जुलाई। मेजबान श्रीलंका ने सात बार के चैम्पियन भारत का आधिपत्य अंततः तोड़ा और रविवार को यहां खेले गए महिला एशिया कप फाइनल में आठ गेंदों के शेष रहते आठ विकेट की प्रभावी जीत से पहली बार सर्वजेता का गौरव अर्जित कर लिया। 🏆 A Historic Triumph! 🏆Our Lionesses have conquered the competition, […]

पीएम मोदी ने पेरिस ओलम्पिक में देश के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, बोले – ‘अविश्वसनीय उपलब्धि…’

नई दिल्ली, 28 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में देश के लिए पहला पदक जीतने पर महिला निशानेबाज मनु भाकर की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।  हरियाणा की 22 वर्षीया शूटर मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीता और निशानेबाजी में भारत की पहली […]

पेरिस ओलम्पिक : पुरुष हॉकी में भारत की रोमांचक जीत, कप्तान हरमनप्रीत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दागा निर्णायक गोल

पेरिस, 27 जुलाई। टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां पेरिस 2024 ओलम्पिक में पूल बी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 की रोमांचक जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल समाप्ति से एक मिनट पूर्व पेनाल्टी स्ट्रोक पर मैच […]

टीम इंडिया की प्रभावशाली जीत, पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 43 रनों से दी शिकस्त

पल्लेकेले, 27 जुलाई। नवनियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर के निर्देशन में नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक अर्धशतकीय प्रहार के बीच अग्रिम रहकर विश्व चैम्पियन टीम इंडिया की अगुआई की, जिसने शनिवार को यहां श्रीलंका दौरे की प्रभावशाली शुरुआत करते हुए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबानों को 43 रनों की आसान शिकस्त दे दी। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code