1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति

राजनीति

योगी मंत्रिमंडल की बैठक आज : निजी बिजनेस पार्क और गेहूं खरीद नीति पर अहम फैसले संभव

लखनऊ, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में कुल 23 प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें ‘उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025’ को मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के […]

मध्य पूर्व संकट : ईरान के हमलों पर G7 सख्त, तुरंत हमले रोकने की मांग

नई दिल्ली, 22 मार्च। विकसित देशों के संगठन जी-7 ने रविवार को पश्चिम एशिया के कई देशों में नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों का सामना कर रहे क्षेत्रीय सहयोगियों के प्रति दृढ़ समर्थन व्यक्त किया। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के […]

यूपी चुनाव से पहले जद(यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी RLD में शामिल

नई दिल्ली, 22 मार्च। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व दिग्गज नेता के.सी. त्यागी रविवार को पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हो गए। राष्ट्रीय राजधानी के मावलंकर हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम आरएलडी में शामिल होने के बाद केसी त्यागी ने कहा, ‘दोनों पार्टियों में […]

RSS की दो टूक- जाति जनगणना जरूरी, लेकिन समाज को बांटने की इजाजत नहीं

नई दिल्ली, 22 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने जाति जनगणना को लेकर अपना स्पष्ट रुख जाहिर किया है। उसका कहना है कि वह कल्याणकारी उद्देश्यों के लिए इसका समर्थन करता है, लेकिन इसे समाज को बांटने के लिए इस्तेमाल करने का विरोध करता है। RSS के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि […]

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का आरोप- विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जे की कोशिश कर रहा अमेरिका

मॉस्को, 22 मार्च। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा है। लावरोव ने शनिवार को रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘अमेरिका को सिर्फ अपने हितों की फिक्र है। वह अपनी समृद्धि बनाए रखने के […]

अखिलेश की घोषणा- हमारी सरकार आई तो शुरू करेंगे रानी लक्ष्मी बाई योजना, महिलाओं को मिलेंगे वार्षिक ₹40 हजार

लखनऊ, 22 मार्च। समाजवादी पार्टी ने अगले वर्ष प्रस्तावित यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के सम्मान के जरिए महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश की। इस क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी कार्यालय में विलंबित सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह समिति की […]

मध्य पूर्व संकट : पीएम मोदी ने की पेट्रोलियम और ऊर्जा क्षेत्र की समीक्षा, सप्लाई चेन का लिया जायजा

नई दिल्ली, 22 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य पूर्व में जारी संकट के बीच ऊर्जा क्षेत्र की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। रविवार की शाम आहूत बैठक में पेट्रोलियम, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य फोकस, देशभर में ईंधन, बिजली […]

केंद्रीय सुरक्षा बलों के कड़े पहरे में होगा बंगाल विधानसभा चुनाव, 20 राज्यों से बुलाई गईं 2400 कम्पनियां

कोलकाता, 22 मार्च। गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 2,400 कम्पनियां तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से 19 मार्च को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), राज्य सशस्त्र […]

ब्रिटेन भी ईरान पर हमला करने को तैयार : परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

लंदन, 22 मार्च। अमेरिका व इजराइल के अलावा खाड़ी देशों पर ईरान के लगातार हमलों का जवाब देने के लिए ब्रिटेन ने भी अपनी एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में तैनात कर दी है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल से हमला करने में सक्षम है। ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के […]

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का रखा प्रस्ताव

तेहरान, 22 मार्च। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पश्चिम एशिया में बिना किसी विदेशी दखल के शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के देशों को मिलाकर एक सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने चल रहे युद्ध को खत्म करने की शर्तें दोहराईं। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code