1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

भारत और पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया

नई दिल्ली, 1 जनवरी। तीन दशक से अधिक समय से जारी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए दो चिर प्रतिद्वंद्वियों – भारत और पाकिस्तान ने एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का गुरुवार को आदान-प्रदान किया। सूची का आदान-प्रदान ऐसे समय किया गया है, जब पिछले वर्ष मई में चार दिनों तक […]

माघ मेला 2026 की तैयारी : प्रयागराज में 27 स्पेशल ट्रेनों को मिला अतिरिक्त ठहराव, अब इन स्टेशनों पर भी रुकेंगी

वाराणसी/प्रयागराज, 1 जनवरी। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) प्रशासन माघ मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालु यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके साथ ही कई रेलगाड़ियों का दो मिनट का अतिरिक्त अस्थाई ठहराव भी किया गया है। इस बीच NER के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने गुरुलार को […]

वर्ष 2026 में शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, आईटीसी में भारी बिकवाली से बेंचमार्क इंडेक्स स्थिर बंद

मुंबई, 1 जनवरी। भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत बढ़त के साथ बीते वर्ष 2025 को बेशक, शानदार विदाई दी थी। लेकिन नए वर्ष 2026 के पहले कारोबारी सत्र में उसकी सुस्त शुरुआत रही और गुरुवार को दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगभग स्थर बंद हुए। नए साल के अवसर पर दुनिया के कई […]

दिसम्बर, 2025 में GST संग्रह 6.1% बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

नई दिल्ली, 1 जनवरी। वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह दिसम्बर, 2025 में सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1,74,500 करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले वर्ष समान अवधि में 1,64,556 करोड़ रुपए था। वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। मंत्रालय के अनुसार दिसम्बर, 2025 में सेंट्रल जीएसटी (CGST) […]

वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन तैयार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले – पीएम मोदी इसी माह दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली, 1 जनवरी। भारतीय रेलवे के वंदे भारत ट्रेन सेट का स्लीपर संस्करण बन कर तैयार हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा करते हुए बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पूरी टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी […]

भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों व मछुआरों की सूची का किया आदान-प्रदान

नई दिल्ली, 1 जनवरी। भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार को एक-दूसरे की जेलों में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। नई दिल्ली और इस्लामाबाद में यह आदान-प्रदान राजनयिक माध्यमों से एक साथ किया गया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 2008 के द्विपक्षीय कांसुलर एक्सेस समझौते के तहत होती है यह […]

BSNL ने नव वर्ष पर उपभोक्ताओं की दी खुशखबरी – सभी सर्किलों में राष्ट्रव्यापी वॉयस ओवर वाई-फाई सेवाएं शुरू

नई दिल्ली, 1 जनवरी। दूरसंचार प्रदाता भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नव वर्ष के पहले दिन अपने उपभोक्ताओं को खुशखबरी दी है और वॉयस ओवर वाई-फाई (वीओ वाई-फाई) सेवा के, जिसे वाई-फाई कॉलिंग भी कहा जाता है, राष्ट्रव्यापी विस्तार की प्रसन्नतापूर्वक घोषणा की। यह उन्नत सेवा अब देश के प्रत्येक दूरसंचार सर्किल में सभी […]

Stock Market : साल के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 200 के करीब

मुंबई, 1 जनवरी। साल 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार खासी बढ़त के साथ बंद हुए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) का साथ मिलने से सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत तक चढ़ गए। लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 545.52 अंक […]

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने रिसोर्ट में सेलिब्रेट की न्यू ईयर की पार्टी, बताया नए साल का संकल्प

अमेरिका, 1 जनवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट की और नए साल का दिल खोलकर स्वागत किया। इस पार्टी में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, कारोबारी फिल रफिन, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, रूडी गिउलिआनी और […]

नए साल के पहले दिन भी एनसीआर की हवा ‘जहरीली’, हल्की बारिश से राहत की उम्मीद, बढ़ेगी ठंड

नोएडा, 1 जनवरी। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल पाई है। साल के पहले ही दिन दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code