1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

मशहूर लेखक एमटी वासुदेवन नायर का 91 वर्ष की उम्र में निधन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक

कोझिकोड , 26 दिसंबर। प्रसिद्ध मलयालम लेखक एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित एम. टी. वासुदेवन नायर का बुधवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से साहित्य जगत में […]

दिल्ली में मुफ्त की योजनाओं पर राजनीति जारी : युवा कांग्रेस ने सीएम आतिशी व केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले  मुफ्त की योजनाओं पर राजनीतिक विवाद जारी है। इस बीच दिल्ली युवा कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना के खिलाफ ‘महिला सम्मान योजना’ के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बुधवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट […]

अयोध्या : एक जनवरी से रामलला के दर्शन की अवधि एक घंटे बढ़ेगी

अयोध्या, 25 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अयोध्या में भी रामलला के दर्शन का समय एक जनवरी से एक घंटा बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। श्री जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने बुधवार को […]

पीएम मोदी ने खजुराहो में किया केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, बोले – देश की बड़ी नदी परियोजनाओं के पीछे बाबा साहेब का विजन

खजुराहो, 25 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने देश की बड़ी नदी परियोजनाओं का श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर को देते हुए कहा आजादी के बाद की जल घाटी परियोजनाओं के पीछे उन्हीं का विजन था। मध्य प्रदेश को दीं […]

दिल्ली में चुनावी रेवड़ी की होड़ : केजरीवाल ने घोषणा की, प्रवेश वर्मा ने ‘लाडली स्कीम’ के पैसे बांट दिए

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक मदद को लेकर होड़ मच गई है और इस चुनावी रेवड़ी के चलते सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच घमासान भी शुरू हो गया है। मसलन, एकतरफ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव में जीत के बाद […]

दिल्ली : संसद भवन के सामने एक व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर। राष्ट्रीय राजधानी में आज एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने नए संसद भवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और शख्स को RML अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं […]

उत्तराखंड : भीमताल के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, SDRF तैनात

भीमताल, 25 दिसम्बर। उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया, जब अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक […]

दिल्ली : केजरीवाल की योजनाओं के खिलाफ दो सरकारी विभागों ने अखबारों में जारी की पब्लिक नोटिस!

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर। अगले वर्ष फरवरी में प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुट चुकी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से हालिया घोषित दो योजनाओं को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ, जब दिल्ली सरकार के ही महिला एवं बाल […]

सीएम योगी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी को दी श्रद्धांजलि, बोले – ‘भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, उनके जैसा कोई नहीं’

लखनऊ, 25 दिसम्बर। देशभर में आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जंयती मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष की संज्ञा दी। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को सुशासन […]

अटल जी की 100वीं जन्म जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी सहित अनेक नेताओँ ने ‘सदैव अटल’ जाकर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जन्म जयंती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अनेक नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code