1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के सबसे महान समर्थकों में से एक थे मनमोहन: अमेरिका

वाशिंगटन/नई दिल्ली, 27 दिसंबर। अमेरिका ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुये कहा कि वह अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी के सबसे महान समर्थकों में से एक थे और उनके काम ने बहुत कुछ की नींव रखी जो पिछले दो दशकों में दोनों देशों ने मिलकर हासिल किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री […]

प्रधानमंत्री मोदी व सोनिया समेत शीर्ष नेताओं ने मनमोहन सिंह को उनके आवास पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 27 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगे में लिपटे पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर फूलों से सजे ताबूत में रखा गया, जहां पार्टी लाइन से ऊपर उठकर नेताओं ने दिवंगत नेता को […]

मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा सीख देगा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 27 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने सिंह की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद वह देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे। पीएम मोदी ने एक प्रतिष्ठित सांसद के […]

मनमोहन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान की थी पीएम मोदी की कड़ी आलोचना

नई दिल्ली, 27 दिसंबर। इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं था लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर ‘घृणास्पद भाषण’ देकर सार्वजनिक विमर्श की गरिमा और प्रधानमंत्री पद की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया था। यह एक प्रकार से […]

Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 311.48 अंक की बढ़त

मुंबई, 27 दिसंबर। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 311.48 अंक चढ़कर 78,783.96 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 98.1 अंक की बढ़त के साथ 23,848.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, […]

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल की टिप्पणी पर ली सरकार की चुटकी, जानें क्या कहा…

लखनऊ, 27 दिसंबर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की टिप्पणी पर सरकार की चुटकी ली है। पटेल ने राजभवन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है, लेकिन “इसे महिलाओं के लिए 100 प्रतिशत सुरक्षित […]

Manmohan Singh Death: भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल की गौरवगाथा बना रहेगा

नई दिल्ली, 27 दिसंबर। वर्ष 2008 में अमेरिका के साथ भारत का ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौता विदेश नीति के क्षेत्र में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल का गौरवशाली क्षण बना रहेगा। इस ऐतिहासिक समझौते ने न केवल देश के साथ परमाणु भेदभाव को समाप्त किया, बल्कि वैश्विक पटल पर एक अनुकूल भू-राजनीतिक संरचना का भी […]

Manmohan Singh Death: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए कैसे था देश के आर्थिक सुधारों के जनक का सफर

नई दिल्ली, 27 दिसंबर। सौम्य और मृदुभाषी स्वभाव वाले मनमोहन सिंह भारत में आर्थिक सुधारों का सूत्रपात करने वाले शीर्ष अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दो बार गठबंधन सरकार चलाने वाले कांग्रेस के पहले नेता के तौर पर याद किए जाएंगे। उनका बृहस्पतिवार को निधन हो गया। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र […]

मनमोहन सिंह के निधन पर मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया शोक, बोले – ‘निःसंदेह, इतिहास दयालुता के साथ आपका मूल्यांकन करेगा’

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व डॉ. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि निश्चित तौर पर इतिहास दयालुता के साथ उनका मूल्यांकन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग नेता और अद्वितीय अर्थशास्त्री खो दिया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया […]

पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले – देश ने अपना एक सबसे विशिष्ट नेता खो दिया…’

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री व वयोवृद्ध कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें देश का एक विशिष्ट नेता करार दिया है। पीएम मोदी ने X पर डॉ. मनमोहन सिंह के साथ […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code