1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

पीयूष गोयल ने गिनाए भारत-ईयू FTA के फायदे, कहा- दुनिया की एक तिहाई आबादी का भविष्य होगा बेहतर

नई दिल्ली, 27 जनवरी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भारत के 1.4 अरब लोगों को बधाई दी है। उन्होंने साथ ही यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के भारत दौरे को असाधारण बताया। पीयूष गोयल ने मीडिया […]

यूपी : अब अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा, सीएम योगी पर शंकराचार्य के आरोपों से व्यथित

अयोध्या, 27 जनवरी। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सरकारी मशीनरी में अप्रत्याशित घटना घटित हुई, जब मंगलवार को अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों से ‘काफी आहत और दुखी’ होकर […]

घरेलू शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव के बीच लौटी तेजी, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा, निफ्टी 25175 पर रुका

मुंबई, 27 जनवरी। भारत व यूरोपीय यूनियन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बातचीत पूरी होने की घोषणा के दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि अंत में तेजी लौटी और दोनों मानक सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा जबकि एनएसई […]

झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव घोषित: 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना

रांची, 27 जनवरी। झारखंड राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी। रांची सहित राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए नगर निगम चुनाव 23 फरवरी को होंगे। मतगणना 27 फरवरी को होगी। राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी […]

UGC विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- ‘किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा’

नई दिल्ली, 27 जनवरी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नई गाइडलाइंस पर जारी विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और कोई भी कानून का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम […]

भारत व EU के बीच ऐतिहासिक FTA का एलान, पीएम मोदी बोले- यह साझा समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट

नई दिल्ली, 27 जनवरी। भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत पूरी होने की मंगलवार को घोषणा की। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के प्रमुख एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा ने इस समझौते को जहां ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा तो वहीं प्रधानमंत्री […]

Gold-Silver Rate: वैश्विक तनाव के बीच सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, जानिये 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट

मुंबई, 27 जनवरी। अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,820 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच […]

UCC सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समानता-पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की सशक्त नींव : एक साल पूरा होने पर बोले सीएम धामी

देहरादून, 27 जनवरी। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को एक साल पूरा होने पर इसे ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से शुरू हुई यह ऐतिहासिक पहल […]

परीक्षा पे चर्चा : बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया संवाद, सवालों के दिये जवाब

नई दिल्ली, 27 जनवरी। बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत हर साल की तरह इस बार भी छात्रों से संवाद किया है। मंगलवार को ‘माईगव इंडिया’ ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 1.57 मिनट का एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया। ‘माईगव इंडिया’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर […]

भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने जा रहा ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मेजबानी

नई दिल्ली, 27 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 16वें भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे, जिसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भारत और ईयू के बीच अब तक के सबसे बड़े व्यापार समझौते की घोषणा करेंगे, जिसे ‘सभी समझौतों […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code