1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

विदेश मंत्री जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर। हिन्दू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक घटनाओं के कारण दोनों देशों में जारी राजनीतिक कड़वाहट के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बुधवार को ढाका जाएंगे, जहां वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार […]

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स मामूली नुकसान के साथ बंद, निफ्टी 3 अंक कमजोर

मुंबई, 30 दिसम्बर। वर्ष 2025 की समाप्ति से एक दिन पहले मंगलवार को हल्के कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार  लगभग सपाद बंद हुए। हालांकि यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र था, जब बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ठहरे। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स ने जहां 20 अंकों का मामूली नुकसान देखा वहीं एनएसई निफ्टी में […]

‘कार्तिक जतरा’ में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मु – सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक शिक्षा और तकनीक को अपनाए जनजातीय समाज

गुमला, 30 दिसम्बर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को झारखंड में गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में अंतरराज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज की अस्मिता और विरासत को संरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया। राष्ट्रपति मुर्मु ने युवाओं से आह्वान किया कि […]

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर पीएम मोदी चिंतित, शांति के लिए कूटनीति पर दिया जोर

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में चल रहे राजनयिक प्रयास ही हिंसा को समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का सबसे प्रभावी तरीका हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से […]

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा : खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

अल्मोड़ा, 30 दिसंबर। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस रामनगर […]

केंद्रीय बजट की तैयारियां हुईं तेज : पीएम मोदी करेंगे देश के शीर्ष अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से चर्चा

नई दिल्ली, 30 दिसंबर। केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से मुलाकात करने वाले हैं। इस बैठक में वह बजट को लेकर उनकी राय और सुझाव जानेंगे। यह बैठक सरकार द्वारा बजट से पहले की जा रही चर्चाओं का हिस्सा है। इसमें अर्थशास्त्रियों और अलग-अलग […]

माता वैष्णो देवी में नए साल से पहले श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, भक्त बोले- स्वर्ग जैसा अनुभव

कटरा, 30 दिसंबर। नए साल के आगमन से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कटरा स्थित दर्शनी ड्योढ़ी पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री माता के दर्शन के लिए एकत्रित हो रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु माता रानी के जयकारों के साथ भक्ति में […]

बैकुंठ एकादशी आज : खुला स्वर्ग का द्वार, भगवान रंगनाथ ने वैकुंठ द्वार पर दिए भक्तों को दर्शन

मथुरा, 30 दिसंबर। उत्तर भारत के विशालतम दक्षिण शैली के सबसे बड़े रंगनाथ मन्दिर में मंगलवार को बैकुंठ एकादशी के अवसर पर बैकुंठ द्वार को खोला गया। वर्ष में एक बार खुलने वाले बैकुंठ द्वार पर विराजमान हो कर भगवान ने भक्तों को दर्शन दिए। मान्यता है कि बैकुंठ द्वार से जो भक्त निकलता है […]

योगी की पाती : नए साल के एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने लिखा पत्र, युवाओं से की यह खास अपील

लखनऊ, 30 दिसंबर। नए वर्ष से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम एक विशेष पत्र ‘योगी की पाती’ साझा किया है। इसके जरिए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को तकनीक और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया है। सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है […]

एक्शन में योगी सरकार : कोडीन कफ सिरप का गैर-चिकित्सीय उपयोग सिद्ध, जांच के घेरे में 700 करोड़ से अधिक की संदिग्ध आपूर्ति

लखनऊ, 30 दिसंबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले पौने 9 वर्षों में अवैध नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ताबड़तोड़ एक्शन ने अवैध नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code