1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने रिसोर्ट में सेलिब्रेट की न्यू ईयर की पार्टी, बताया नए साल का संकल्प

अमेरिका, 1 जनवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट की और नए साल का दिल खोलकर स्वागत किया। इस पार्टी में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, कारोबारी फिल रफिन, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, रूडी गिउलिआनी और […]

नए साल के पहले दिन भी एनसीआर की हवा ‘जहरीली’, हल्की बारिश से राहत की उम्मीद, बढ़ेगी ठंड

नोएडा, 1 जनवरी। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल पाई है। साल के पहले ही दिन दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों […]

नव वर्ष 2026 : नए साल पर हुए ये 6 बड़े बदलाव, कॉमर्शियल गैस महंगी, CNG सस्ती, कारों के दाम बढ़े

नई दिल्ली, 1 जनवरी। नए साल की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आई है। 1 जनवरी 2026 से जहां कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, वहीं CNG और PNG सस्ती हुई है। इसके अलावा कार खरीदना महंगा हो गया है और केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर […]

सभी को 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति व पीएम मोदी ने दी देशवासियों को नए साल की बधाई

नई दिल्ली, 1 जनवरी। नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के मौके पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति व समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी को 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला साल […]

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का राष्ट्र के नाम संदेश : सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराया

  नई दिल्ली, 1 दिसंबर। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए साल के मौके पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि नव वर्ष सभी देशवासियों के जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जनरल उपेंद्र द्विवेदी का संदेश […]

राहुल और प्रियंका गांधी ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, खड़गे बोले- 2026 बने अधिकारों की रक्षा का साल

नई दिल्ली, 1 जनवरी। नववर्ष 2026 के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नए साल को खुशहाली, स्वास्थ्य, समृद्धि और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर बताया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नववर्ष की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि नया साल […]

New Year 2026: नए साल पर हिमाचल के मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

शिमला, 1 जनवरी। 2026 के पहले दिन हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए। उन्होंने बीते साल के लिए धन्यवाद किया और आने वाले साल के लिए आशीर्वाद मांगा। उत्तरी भारत के सबसे व्यस्त मंदिरों में से एक, बिलासपुर जिले में पहाड़ी पर स्थित नैना देवी मंदिर […]

साल 2026 के पहले दिन बाबा महाकाल का हुआ अद्भुत शृंगार, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

उज्जैन, 1 जनवरी। साल के पहले दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए कोहरे में लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं। नए साल के पहले दिन बाबा के विशेष शृंगार किए गए हैं, जिन्हें उज्जैन के […]

कड़ाके की सर्दी में भी भक्ति का जज्बा : स्वर्ण मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों में भक्तों का लगा तांता

अमृतसर, 1 जनवरी। कड़ाके की ठंड के बावजूद, सैकड़ों श्रद्धालु गुरुवार सुबह नए साल का स्वागत करने के लिए पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर और आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करने के लिए श्रद्धालु आधी रात से ही लाइन में लगे थे। मंदिर के बाहर गुरुवार सुबह लंबी […]

HAPPY NEW YEAR : धूमधड़ाके के बीच 2026 का स्वागत, देशभर में जश्न ही जश्न

नई दिल्ली, एक जनवरी। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! खट्टी-मीठी यादों के साथ वर्ष 2025 की विदाई के साथ ही भारत सहित दुनियाभर के अधिकतर देशों में धूमधड़ाके के बीच 2026 का स्वागत हो रहा है। दिल्ली हो या मुंबई, पटना हो या लखनऊ, देशभर के विभिन्न शहरों में लोग नव वर्ष का जश्न अपने-अपने […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code